Sport : IND vs NZ: कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे मैच? जानिए FREE में कहां और कैसे देख सकेंगे LIVE मुकाबला #INA

IND vs NZ Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि लंबे वक्त बाद श्रेयस अय्यर टीम इंडिया में लौटे हैं. साथ ही विराट कोहली और रोहित शर्मा भी एक्शन में नजर आएंगे. ऐसे में हर कोई इस मैच का लुत्फ उठाना चाहेगा. तो आइए आपको बताते हैं कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच को आप कब, कहां और कितने बजे से लाइव देख सकेंगे.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को खेला जाएगा. ये मैच दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान के लिए 1 बजे मैदान पर उतरेंगे.

कहां देख सकेंगे मैच?

भारत बनाम न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच के पहले वनडे मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क के माध्यम से स्टार के ही अलग-अलग चैनल पर किया जाएगा. नतीजन, आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इस मैच का लुत्फ उठा सकेंगे.

मोबाइल में कैसे देख पाएंगे मैच?

यदि आप भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच को मोबाइल पर देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके फोन में हॉटस्टार ऐप होना जरूरी है. लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप आएगी. क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी ये है कि आप इस मैच को अपने मोबाइल पर बिलकुल मुफ्त में देख सकेंगे, सिर्फ आपको अपना डाटा खर्च करना होगा.

दोनों टीमों के स्क्वॉड

भारत :- शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, नीतीश कुमार रेड्डी, ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, केएल राहुल, रोहित शर्मा, वाशिंगटन सुंदर.

न्यूजीलैंड :- माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), आदित्य अशोक, जोश क्लार्कसन, डेवन कॉनवे, जैक फाउल्क्स, मिचेल हे, निक केली, डैरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, जेडेन लेनोक्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ Pitch Update: कैसी होगी वडोदरा की पिच? जहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे

IND vs NZ: कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे मैच? जानिए FREE में कहां और कैसे देख सकेंगे LIVE मुकाबला




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button