Sport : IND vs NZ: आज कितने बजे शुरू होगा पहला टी-20 मैच? जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन #INA

IND vs NZ First T20I Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से टी-20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है. सीरीज का पहला टी-20 मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें सीरीज की विजयी शुरुआत करना चाहेंगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि ये मैच कितने बजे से शुरू होगा और इसे लाइव कहां देख सकते हैं?

कितने बजे शुरू होगा पहला टी-20?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला पहला टी-20 आई मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.

कहां लाइव देख सकेंगे मुकाबला?

IND vs NZ के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग  जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. इसके अलावा, इस मैच से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों की अपडेट्स आप हमारा चैनल की वेबसाइट को रीफ्रेश करके ले सकते हैं.

नागपुर में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैचों में जीत दर्ज की है और 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. पिछली बार टीम इंडिया ने इस मैदान पर 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मैच खेला था. उस मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 25 टी-20 आई मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 14 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने 10 मैचों में जीत दर्ज की है. ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि टी-20 में भारत का पलड़ा भारी है.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: बल्लेबाज या गेंदबाज, किसकी मदद करती है नागपुर की पिच? जहां खेला जाएगा पहला T20I मैच

IND vs NZ: आज कितने बजे शुरू होगा पहला टी-20 मैच? जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button