Sport : IND vs NZ : कब-कहां और कितने बजे भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मैच, जानिए हर छोटी-बड़ी डिटेल्स #INA

IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज को इंडियन क्रिकेट टीम ने जीत लिया है. टीम इंडिया 3 मैचों के बाद सीरीज में 3-0 से अजेय हो चुकी है. अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला कब,कहां और कितने बजे से खेला जाने वाला है. इसके बारे में इंडियन क्रिकेट फैंस जानने के लिए काफी उत्साहित हैं. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे तूफानी खिलाड़ियों को बल्लेबाजी देखने के लिए भारतीय फैंस तरस रहे हैं. क्योंकि इन दोनों बल्लेबाजों ने वेलिंगटन में धमाल मचा दिया था. तो आइए अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले चौथे टी20 मैच की डिटेल्स जानते हैं. 

कब खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला आज से सिर्फ 1 दिन के बाद खेला जाएगा. यानी कि इन दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 मैच शुक्रवार को खेला जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच 30 अक्टूबर को खेला जाने वाला है. इस मैच में एक बार फिर श्रेयस अय्यर पर नजरें रहेंगी कि, क्या वो अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव करेंगे या फिर पिछले मैच की प्लेइंग-11 के साथ ही चौथे मैच में भी उतरेंगे.

कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला चौथा टी20 मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच ये मैच ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर तेज गेंदबाजों के अलावा बल्लेबाजों को भी पिच से मदद मिलती है. ऐसे में संजू सैमसन और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज एक बार फिर से इसका फायदा उठाना चाहेंगे.

कितने बजे से खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20

इंडियन क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच चौथा टी20 मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा. वहीं इस मैच का टॉस 12 बजे किया जाएगा. इस मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी. 

भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 को देखने आएंगे 40 हजार लोग

ईडन पार्क में भारत और न्यूजीलैंड के चौथे टी20 मैच के लिए 40,000 लोग आएंगे. इस मैच की सारी टिकट बिक चुकी हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला चौथा टी20 मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में 2015 वर्ल्ड कप सेमी फाइनल के बाद सबसे ज़्यादा दर्शकों वाला मैच बन जाएगा.

भारत और न्यूजीलैंड का टी20 स्क्वाड

भारत का स्क्वाड : संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव.

न्यूजीलैंड का स्क्वाड : मिचेल सैंटनर (कप्तान), फ़िन ऐलन, डेवन कॉन्वे, मार्क चैपमैन, काइल जेमीसन, बेवन जैकब्स, जेकब डफी, जिमी नीशम, लॉकी फ़र्ग्युसन, ग्लेन फ़िलिप्स, ज़ैकरी फ़ॉक्स, माइकल ब्रेसवेल, डैरिल मिचेल, रचिन रविंद्र, टिम साइफ़र्ट, ईश सोढ़ी और मैट हेनरी.

ये भी पढ़ें : IND W vs ZIM W : आज जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs NZ : कब-कहां और कितने बजे भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मैच, जानिए हर छोटी-बड़ी डिटेल्स





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button