Sport : IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में कौन जीतेगा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड? #INA

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले मैच में भारत ने जीत दर्ज की थी, वहीं दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी. इस तरह सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ पहुंची है. ऐसे में अब जो टीम तीसरा और निर्णायक वनडे मैच जीतेगी, वो ही सीरीज पर कब्जा जमाएगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको जानते हैं कि इस सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड कौन जीत सकता है?
डेरिल मिचेल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज में अब तक खेले गए 2 मैचों में सबसे अधिर रन कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने बनाए हैं. स्टार बल्लेबाज ने अब तक 2 मैचों में 114.36 की स्ट्राइक रेट से 215 रन बनाए हैं. दूसरे वनडे में 131 रनों की मैच जिताऊ नाबाद पारी खेलने के लिए मिचेल को प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड भी मिला था. ऐसे में यदि मिचेल तीसरे वनडे मैच में भी अच्छी बल्लेबाजी करते हैं, तो वह प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीत सकते हैं.
Daryl Mitchell’s cracking ton helps New Zealand level the ODI series against India 👊#INDvNZ 📝: https://t.co/lZa97bl9qP pic.twitter.com/Uuvuggg4Ba
— ICC (@ICC) January 14, 2026
केएल राहुल
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने दूसरे वनडे मैच में शतक लगाया था. हालांकि, उनका शतक टीम इंडिया को मैच नहीं जिता सका. मगर, वह मौजूदा वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 2 मैच खेले हैं, जिसमें 124.78 की स्ट्राइक रेट से 141 रन बनाए हैं. ऐसे में तीसरे मैच में यदि केएल अच्छी बल्लेबाजी करते हैं और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं, तो उन्हें POTS चुना जा सकता है.
विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अब तक इस सीरीज में खेले गए 2 वनडे मैचों में 58 के औसत और 96.67 की स्ट्राइक रेट से 116 रन बनाए हैं और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. पहले मुकाबले में विराट को उनके 93 रनों की शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. ऐसे में वह भी तीसरे मैच में अच्छा प्रदर्शन करके प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीत सकते हैं.
ये भी पढ़ें: U19 World Cup: अंडर-19 विश्व कप में टीम इंडिया का जलवा, बैक टू बैक मैच जीतकर किया सुपर-8 के लिए क्वालीफाई
IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में कौन जीतेगा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












