Sport : IND vs Oman: भारत का अबू धाबी में कैसा है टी20 रिकॉर्ड? 250वां टी20 मुकाबला खेलने उतरेगी टीम इंडिया #INA

IND vs Oman: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया अपना आखिरी लीग मैच ओमान के खिलाफ 19 सितंबर को खेलेगी. भारत ने पाकिस्तान को हराकर सुपर-4 में अपनी जगह बना लिया था. भारत ओमान के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेलेगा. टीम इंडिया ने अपने शुरुआती दोनों मैच दुबई में खेला था. तो चलिए जानते हैं कि अबू धाबी के मैदान पर टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड कैसा रहा है.

शेख जायद स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

टीम इंडिया की अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में रिकॉर्ड की बात करें तो यहां भारत अब तक सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है. इस मैच में भारत का सामना अफगानिस्तान से हुआ था. टी20 वर्ल्ड कप 2021 के मुकाबले में भारत ने 66 रनों से अफगानिस्तान को हराया था. ऐसे में यहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड खराब नहीं है. ओमान को हराना ऐसे भी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए मुश्किल नहीं होगा.

वहीं ओमान टीम की बात करें तो उसने यहां कई मुकाबले खेले हैं. ओमान ने अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में अब तक 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 6 मैचों में जीत हासिल किया है. जबकि 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. 

टीम इंडिया खेलेगी अपना 250वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला

एशिया कप 2025 में ओमान के खिलाफ इस मैच में भारतीय टीम अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड करेगी. दरअसल सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड अभी पाकिस्तान के नाम है. पाकिस्तान की टीम अब तक 275 टी20 मुकाबले खेल चुकी है. वहीं टीम इंडिया दूसरे नंबर पर है. अब ओमान के खिलाफ भारत अपना 250वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने उतरेगा. टीम इंडिया ने अब तक खेले गए 249 टी20 मैचों में से 166 मैचों में जीत हासिल किया है. जबकि 71 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. 

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025: UAE के खिलाफ नहीं खेलने वाली धमकी पर अब PCB बना रहा बहाना, मोहसिन नकवी ने दी सफाई

यह भी पढ़ें: ‘हम किसी भी चुनौती के लिए तैयार हैं’, भारत के खिलाफ मैच को लेकर पाकिस्तान के कप्तान का बड़ा बयान

यह भी पढ़ें: IND vs Oman: ओमान के खिलाफ जसप्रीत बुमराह बाहर? सूर्यकुमार यादव इस स्टार गेंदबाज को प्लेइंग 11 में दे सकते हैं मौका

IND vs Oman: भारत का अबू धाबी में कैसा है टी20 रिकॉर्ड? 250वां टी20 मुकाबला खेलने उतरेगी टीम इंडिया




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button