Sport : IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ Team India की प्लेइंग 11 से इस स्टार खिलाड़ी की होगी छुट्टी? दिग्गज ने की भविष्यवाणी #INA

IND vs PAK: भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 (Asia Cup) में जीत के साथ आगाज किया. टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से हराया. इस मैच में कुलदीप यादव और शिवम दुबे ने गेंदबाजी में धमाल मचाया. कुलदीप ने 4 विकेट लिए. जबकि दुबे ने 3 विकेट चटकाए, जिसकी बदौलत UAE की पूरी टीम सिर्फ 57 रनों पर सिमट गई. इसके बाद अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने जीत दिलाई. 

कुलदीप यादव ने UAE के खिलाफ मचाया था धमाल

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने एशिया कप 2025 के पहले ही मैच में अपने स्पिन का जादू बिखेरा. उन्होंने 2.1 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 4 विकेट चटकाए और UAE की बैटिंग ऑर्डर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में 3 विकेट हासिल किए. उन्होंने इस ओवर में राहुल चोपड़ा, मुहम्मद वसीम और हर्षित कौशिश को अपना शिकार बनाया. कुलदीप के इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. 

अब भारतीय टीम 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलेगी. इस मैच को लेकर अभी से बयानबाजी शुरू हो गई है. भारत के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कुलदीप ने एक ओवर में 3 विकेट लिए. अब शायद अगला मैच नहीं खेले.’

अर्शदीप सिह को मिल सकता है मौका

यूएई के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में सिर्फ एक मुख्य तेज गेंजबाज जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया था. जबकि 3 स्पिनर्स को प्लेइंग 11 में जगह मिली थी. हालांकि अब पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत की प्लेइंग 11 में अर्शदीप सिंह की वापसी हो सकती है. ऐसे में हो सकता है कि कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया जाएगा, क्योंकि वरुण चक्रवर्ती ने पिछले कुछ समय से टी20 में शानदार प्रदर्शन किया है. तो शायद ही उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाएगा. वहीं अक्षर पटेल का खेलना तय है, क्योंकि वो बैटिंग में भी योगदान दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  Asia Cup: ये हैं एशिया कप में सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान के प्लेयर भी शामिल

यह भी पढ़ें:  Asia Cup: गौतम गंभीर के फैसले पर आर अश्विन ने उठाए सवाल, कहा- जब से Team India के कोच बने हो रहा ऐसा

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: क्या भारत-पाकिस्तान का मैच होगा रद्द? जानें सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में क्या कहा

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ Team India की प्लेइंग 11 से इस स्टार खिलाड़ी की होगी छुट्टी? दिग्गज ने की भविष्यवाणी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button