Sport : IND vs PAK: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को कितनी बार हराया? हेड टू हेड आंकड़ों पर डालिए नजर #INA

IND vs PAK Head . Head: एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को होने वाला है, जिसका सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि एशिया कप में भारत ने अब तक पाकिस्तान को कितनी बार हराया है और कितनी बार खुद हार का सामना करना पड़ा है.
भारत-पाकिस्तान हेड टू हेड (IND vs PAK Head . Head In ASIA CUP)
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 19 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 10 मैच भारत ने जीते हैं और 6 मैचों में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है. वहीं, 3 मैच बिना रिजल्ट के रहे हैं. टी-20 फॉर्मेट में अब तक 2 बार ही एशिया कप का आयोजन हुआ है, जिसमें 3 बार भारत-पाकिस्तान का आमना–सामना हुआ. इस दौरान भारत ने 2 मैच जीते और 1 बार पाकिस्तान ने जीत दर्ज की.
(IND vs PAK Head . Head In T20I)
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 13 टी-20 आई मैच खेले हैं, जिसमें 10 मैच भारतीय टीम ने जीते हैं, जबकि 3 मैचों में पाकिस्तान ने जीत अपने नाम की है.
भारत ने की है विजयी शुरुआत
एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने अपना पहला मैच यूएई के खिलाफ खेला, जिसमें एक बड़ी जीत दर्ज की और 2 अंक हासिल किए. अंक तालिका पर गौर करें, तो ग्रुप-ए में भारतीय टीम पहले नंबर पर है और उनका नेट रन रेट +10.483 है.
एशिया कप के लिए ऐसी हैं भारत-पाकिस्तान की टीमें
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह
पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफियान मोकिम
ये भी पढ़ें: Asia Cup: शुभमन गिल का ये हेलीकॉप्टर शॉट देखा या नहीं? धोनी के अंदाज में लगाया छक्का, वायरल हुआ वीडियो
ये भी पढ़ें: Asia Cup Points Table: बांग्लादेश की जीत के बाद अब ऐसा है एशिया कप प्वॉइंट्स टेबल का हाल
IND vs PAK: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को कितनी बार हराया? हेड टू हेड आंकड़ों पर डालिए नजर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












