Sport : IND vs PAK: पहलगाम हमले के बाद, पहली बार खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच, इस दिन होगी पड़ोसी टीमों की टक्कर #INA

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान की राइवलरी काफी पुरानी है. क्रिकेट के मैदान पर जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, फैंस को एक हाई वोल्टेज ड्रामा वाला मुकाबला देखने को मिलता है. दोनों टीमों के खिलाड़ी इस मैच में अपना सब कुछ झोंक देते हैं.

राजनीतिक मतभेद की वजह से ये दोनों द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलती हैं. ऐसे में इनकी भिड़ंत केवल आईसीसी टूर्नामेंट व एशिया कप के दौरान ही होती है. एक बार फिर टीम इंडिया और पाकिस्तान टीम एक दूसरे के विरुद्ध खेलने उतरेगी. जिसकी तारीख का ऐलान किया जा चुका है. 

भारत-पाकिस्तान मैच इस दिन

दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है. क्रिकेट जगत की दो कट्टर प्रतिद्वंदी टीमें भारत और पाकिस्तान जल्द एक दूसरे से टकराएगी. हाल ही में मैच के कार्यक्रमों का ऐलान किया गया है. इन दोनों की टक्कर वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 के दौरान होगी.

भारतीय वीमेंस टीम और पाकिस्तान वीमेंस टीम 5 अक्टूबर को मुकाबला खेलने उतरेगी. इस महामुकाबले का आयोजन न्यूट्रल वेन्यू पर होगा. श्रीलंका में स्थित कोलंबो इस मैच की मेजबानी करेगा. 

ये भी पढ़ें: कायरन पोलार्ड का दिखा वही पुराना अंदाज, विस्फोटक बल्लेबाजी कर ठोके इतने रन, छक्कों की लगाई झड़ी

हाईब्रिड मॉडल के तहत मुकाबला

आगामी वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 30 सितंबर से शुरू होगा. वहीं दो नवंबर को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. विश्व कप का आयोजन संयुक्त रूप से किया जाएगा. भारत और श्रीलंका मिलकर इसकी मेजबानी करने वाले हैं. कुल आठ टीमें इसमें शिरकत करने वाली हैं.

जिनमें भारत व पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश शामिल हैं. टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में भारत और श्रीलंका की टक्कर होगी. 30 सितंबर को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में यह आयोजित किया जाएगा. 

पहलगाम हमले के बाद पहली बार भिड़ेंगे

पिछले दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जैसी स्थिति पैदा हो गई थी. 22 अप्रैल, 2025 को भारत के कश्मीर में स्थित पहलगाम में पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने हमला किया. ये हमला पर्यटकों के ऊपर किया था.

आतंकियों ने धुआंधार फायरिंग की. इस घटना में 26 लोगों की मौत हो गई थी. जिसके बाद भारत की ओर से पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर किया गया. जहां एयर स्ट्राइक के जरिए पाकिस्तान के आतंकी संगठनों को तहस नहस कर दिया गया. 

यहां देख सकते हैं पोस्ट

 

ये भी पढ़ें: आंद्रे रसेल की घातक यॉर्कर, फाफ डुप्लेसिस की बढ़ी मुश्किल, पलक झपकते ही उखड़े स्टंप्स

IND vs PAK: पहलगाम हमले के बाद, पहली बार खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच, इस दिन होगी पड़ोसी टीमों की टक्कर




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button