Sport : IND vs PAK: पाकिस्तान की तूफानी शुरुआत, पावर प्ले में ही बना दिए इतने रन #INA

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है. जहां, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने पावर प्ले में शानदार बल्लेबाजी की है और सारा दबाव भारतीय गेंदबाजों पर डाल दिया है. आइए जानते हैं कि पावर प्ले में क्या-क्या हुआ.
पाकिस्तान ने पावर प्ले में कितने रन बनाए?
भारत के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान के बल्लेबाज डगआउट से ही सेट होकर आए हैं और तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं. पाकिस्तान ने पावर प्ले में 55 रन बनाए और भारतीय गेंदबाजी सिर्फ 1 विकेट लेने में ही कामयाब हो सके. पाकिस्तान की ओर से फखर जमान को आउट किया, जो 9 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए. वह 3 चौके लगाकर आउट हुए. वहीं, साहिबजादा फरहान और साईम आयुब ने पारी को संभाला है और तेजी से रन बनाते हुए आगे बढ़ रहे हैं.
Hardik Pandya: Synonym for clutch 🙇
1️⃣ wicket down 9️⃣ . go 🔥
Watch #DPWORLDASIACUP2025 – LIVE on #SonyLIV & #SonySportsNetwork TV Channels 📺 #AsiaCup #INDvPAK pic.twitter.com/uxIa5xTMCs
— Sony LIV (@SonyLIV) September 21, 2025
भारत ने ड्रॉप किए 2 कैच
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कैच लेना आसान नहीं होता, ये बात सभी को मालूम है. पाकिस्तान के साथ खेले जा रहे मैच में भारतीय फील्डर्स ने पावर प्ले में 2 बार कैच ड्रॉप किए. पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा ने साहिबजादा फरहान को जीवनदान दिया, फिर कुलदीप यादव ने साइम आयुब का कैच ड्रॉप किया.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में हुए हैं 2-2 बदलाव
भारत और पाकिस्तान की प्लेइंग-11 में 2-2 बदलाव हुए हैं. भारत की प्लेइंग-11 में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा की जगह जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती प्लेइंग-11 में लौटे हैं. यानि भारत उसी प्लेइंग-11 के साथ उतर रहा है, जिसके साथ उन्होंने इससे पहले पाकिस्तान को हराया था. वहीं, पाकिस्तान की प्लेइंग-11 में भी 2 बड़े बदलाव हुए हैं. हसन नवाज और खुशदिल इस मैच का हिस्सा नहीं हैं.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: संजू सैमसन के पास इतिहास रचने का मौका? अब तक सिर्फ इतने भारतीय कर पाए हैं ये कारनामा
ये भी पढ़ें: क्रिस गेल के बर्थडे पर ये FUNNY वीडियो नहीं देखा तो क्या देखा, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोट-पोट
IND vs PAK: पाकिस्तान की तूफानी शुरुआत, पावर प्ले में ही बना दिए इतने रन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












