Sport : IND vs PAK: सूर्या ने Memes वाले अंदाज में दिया पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल का जवाब, देखें मजेदार वीडियो #INA

IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का खिताब अपने नाम किए. वहीं मैच जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा प्रेस कॉनफ्रेंस में आए. इस दौरान पाकिस्तानी पत्रकार ने सूर्या से सवाल किया, जिसपर सूर्या ने मीम्स वाले अंदाज में करारा जवाब दिया.
सूर्या ने सलमान आगा से नहीं मिलाया किसी भी मैच में हाथ
एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 3 मुकाबले खेले गए. इन तीनों मैचों में सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से भी हाथ नहीं मिलाया. यहां तक की खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चीफ और ACC प्रमुख से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया. सूर्या स्टेज पर ट्रॉफी लेने नहीं गए.
पाकिस्तान के एक पत्रकार ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा, “इस पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम के खिलाफ जो आपका व्यवहार रहा, आपने हैंडशेक नहीं किया, ट्रॉफी के लिए आपने फोटोशूट नहीं किया, फिर आपने एक राजनीति प्रेस कॉन्फ्रेंस की, क्या समझते हैं कि आप पहले ऐसे कप्तान हैं जो क्रिकेट के अंदर सियासत लेकर आए.”
सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी पत्रकार को दिया जवाब
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने सबसे पहले तो कहा, “बोलना है या नहीं बोलना है?” फिर सूर्या ने मुस्कुराते हुए एक मीम्स के अंदाज में कहा, “गुस्सा हो रहे हो आप? सवाल पता ही नहीं चला, आपने 4 सवाल पूछ लिए.” दरसअल सोशल मीडिया पर एक मीम काफी वायरल हो रहा है, जिसमे एक शख्स बोलता है कि गुस्सा हो रहे हो आप. सूर्या के इस जवाब पर वहां मौजूद सभी हंसने लगते हैं.
🚨Suryakumar Yadav’s dissapointment on not receiving the trophy.
“We took call on ground . not collect the trophy from Mohsin Naqvi but we waited on the ground for trophy, we won the trophy so we deserved . receive the same for playing so well”.
– Mohsin Naqvi ran away from… pic.twitter.com/4cCpMzBGv6
— Rajiv (@Rajiv1841) September 28, 2025
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा की फाइनल में हुई चांदी, प्राइजमनी के साथ मिली दमदार SUV, जानिए कितनी है कीमत
यह भी पढ़ें: असली ट्रॉफी तो सूर्यकुमार यादव के पास पहले से ही है, खुद कप्तान ने कर दिया खुलासा
IND vs PAK: सूर्या ने Memes वाले अंदाज में दिया पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल का जवाब, देखें मजेदार वीडियो
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












