Sport : IND vs PAK U-19 Asia Cup 2025: पाकिस्तान को भारत ने 90 रनों से हराया, जीत के हीरो रहे दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान #INA

IND vs PAK U-19 Asia Cup 2025: भारतीय टीम ने अंडर-19 एशिया कप 2025 के मुकाबले में पाकिस्तान को 90 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 49 ओवरों में 240 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 41.2 ओवरों में 150 रनों पर सिमट गई. टीम इंडिया ने 5 साल बाद अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान को हराया है.
पाकिस्तान की रही थी खराब शुरुआत
भारत के दिए 242 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने 30 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए. समीर मिन्हास (9), हसन बलोच (0), अहमद हुसैन (3) और उस्मान खान (16) रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद एक छोर पर हुजैफा अहसान टिके रहे, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला. पाकिस्तान की टीम लगातार विकेट गंवाती रही और 150 रनों पर सिमट गई.
भारतीय गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन
पाकिस्तान के लिए हुजैफा अहसान ने सबसे ज्यादा 83 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली. वहीं भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. भारत के लिए दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 3-3 विकेट चटकाए. जबकि किशन सिंह ने 2 लिकेट लिए. वहीं खिलन पटेल और वैभव सूर्यवंशी को 1-1 सफलता मिली.
IND U19 has beaten PAK u19 comprehensively by a margin of 90 runs in the #U19AsiaCup.On a pitch which had extra bounce & something for the bowlers all day, Aaron George played a great innings of 85 with cameos from Mahatre & Kanishk chauhan(took 3 wkts too).3 wkts for Deepesh too pic.twitter.com/cyNgvpFXDc
— Cover Drive (@day6596) December 14, 2025
ऐसी रही टीम इंडिया की बल्लेबाजी
अंडर-19 एशिया कप 2025 में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 240 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए एरोन जॉर्ज ने सबसे ज्यादा 88 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 12 चौके और एक छक्के लगाए. जबकि कनिष्क चौहान 46 गेंद पर 46 रन बनाए. वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे ने 38 रनों का योगदान दिया. इस प्लेयर्स के दम पर टीम इंडिया सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची.
यह भी पढ़ें: IND vs SA: धर्मशाला में सिर्फ साउथ अफ्रीका से ही हारी है टीम इंडिया, यहां ऐसा है भारत का रिकॉर्ड
IND vs PAK U-19 Asia Cup 2025: पाकिस्तान को भारत ने 90 रनों से हराया, जीत के हीरो रहे दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












