Sport : IND vs SA 1st ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे आज, जानें पिच और मौसम का हाल, ये हो सकती हैं प्लेइंग-XI #INA

IND vs SA 1st ODI: दो मैचों की टेस्ट सीरीज हारने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम पहला वनडे जीतकर दमदार वापसी करना चाहेगी. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 30 नवंबर, 3 दिसंबर और 6 दिसंबर को क्रमशः रांची, रायपुर और विशाखापत्तनम में खेली जाएगी. बता दें कि शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर चोट के कारण टीम से बाहर हैं, ऐसे में केएल राहुल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम का नेतृत्व टेम्बा बावुमा करेंगे.

सबसे खास बात यह है कि 50 ओवर के फॉर्मेट में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी होने जा रही है. दोनों दिग्गज आखिरी बार 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे खेले थे. रांची में मैच होने से दर्शकों में उत्साह काफी ज्यादा है क्योंकि लंबे समय बाद ‘रो-को’ की जोड़ी साथ घरेलू मैदान पर खेलती दिखेगी. आइए नजर डालते हैं रांची के पिच और यहां के मौसम के मिजाज पर. साथ ही जानेंगे कि दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है.

रांची की पिच रिपोर्ट

एक्सपर्ट की मानें तो जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की तुलना में गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार मानी जाती है. यहां तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में स्विंग मिलती है, जबकि स्पिनर मध्य ओवरों में असरदार साबित होते हैं. इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मैच कम देखने को मिले हैं.

टॉस यहां काफी महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि अब तक खेले गए 6 वनडे में टॉस जीतने वाली टीम सिर्फ 2 बार ही जीती है, जबकि टॉस हारने वाली टीम ने 3 मुकाबले जीते हैं. यानी लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा मिलता है.

मौसम का हाल

फैंस के लिए राहत की खबर है कि रांची में बारिश की संभावना 0% है. हल्की-हल्की धूप रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान लगभग 23 डिग्री रहेगा. हालांकि रात 7-8 बजे के बीच ओस गिरनी शुरू हो जाएगी, जिससे गेंद गीली होगी और बल्लेबाजी आसान हो सकती है. इसीलिए टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी चुन सकती है.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आपको बता दें कि अब तक भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 94 वनडे खेले गए हैं. जिसमें भारत ने 40 मैच जीते हैं आर साउथ अफ्रीका ने कुल 51 मुकाबले अपने नाम किया है. वहीं 3 मैच बिना रिजल्ट यानी बेनतीजा रहा.

हालांकि, भारत में खेले गए 32 वनडे में भारत ने 18 और साउथ अफ्रीका ने 14 मैच जीते हैं. रांची में दोनों टीमों के बीच केवल 1 वनडे हुआ है जिसमें भारत जीत गया था.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 11 की बात करें तो इसमें- रोहित शर्मा, यशस्वी जायशवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा / रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव शामिल हो सकते हैं.

वहीं साउथ अफ्रीका- क्विंटन डीकॉक, रायन रिकल्टन, टेम्बा बावुमा, एडन मार्करम, डेवॉल्ड ब्रेविस, ओटनील बार्टमैन, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी और नांद्रे बर्गर को खिला सकती है.

मैच कहां देखें?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच आज (30 नवंबर) दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. दर्शक मैच का लुत्फ टीवी और मोबाइल दोनों पर उठा सकते हैं.

  • टीवी पर:- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

  • ऑनलाइन:- जियोसिनेमा / हॉटस्टार

यह भी पढ़ें- Virat Kohli: साउथ अफ्रीका के खिलाफ इतने ODI शतक जड़ चुके हैं विराट कोहली, रांची में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

IND vs SA 1st ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे आज, जानें पिच और मौसम का हाल, ये हो सकती हैं प्लेइंग-XI




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button