Sport : IND vs SA 2nd ODI: कितनी तारीख से खेला जाएगा दूसरा वनडे मैच? नोट कर लीजिए डेट और टाइम #INA


IND vs SA 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच रांची के जेसीएसए स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब दूसरे मैच में टीम इंडिया जीत दर्ज करके सीरीज में अजेत बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, अफ्रीकी टीम जीत के साथ सीरीज में वापसी करना चाहेगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि दूसरा वनडे मैच कब और किस मैदान पर खेला जाएगा.
कितनी तारीख को खेला जाएगा दूसरा वनडे?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच 3 दिसंबर को खेला जाएगा. 3 दिसंबर को बुधवार के दिन सीरीज का अहम मुकाबला खेला जाएगा.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
सीरीज का दूसरा वनडे मैच रायपुर के सहीद वीर नारायन सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार, 1.30 बजे से शुरू होगा.
17 रन से भारत ने जीता पहला वनडे
साउथ अफ्रीका के साथ खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने 17 रनों से जीत दर्ज की. उस मैच में भारत टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आया. जहां, विराट कोहली की शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने बोर्ड पर 349 रन लगाए और मेहमान टीम को 350 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 332 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई और भारत ने 17 रन से मैच जीत लिया.
निर्णायक होगा मैच
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीत लिया है. ऐसे में अब दूसरा मैच साउथ अफ्रीका के लिए करो या मरो की स्थिति में खेला जाएगा. दूसरे मैच में यदि भारत जीत दर्ज करने में कामयाब होता है, तो वह सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना लेगा. वहीं, अगर साउथ अफ्रीकी टीम जीत दर्ज करती है, तो सीरीज 1-1 की बराबरी पर आकर खड़ी हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: मैदान में घुसने वाले फैंस के साथ क्या होता है? मिलती है सजा और स्टेडियम को भी होता है नुकसान
IND vs SA 2nd ODI: कितनी तारीख से खेला जाएगा दूसरा वनडे मैच? नोट कर लीजिए डेट और टाइम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











