Sport : IND vs SA 2nd ODI: टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने रायपुर में रचा इतिहास, चेज किया वनडे का सबसे बड़ा स्कोर #INA

IND vs SA 2nd ODI: साउथ अफ्रीका ने रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत को 4 विकेट से हरा दिया है. टीम इंडिया के दिए 359 रनों के लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में साउथ अफ्रीका सबसे बड़ा रन चेज करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली है. टीम के लिए एडम मार्कराम ने शतक लगाया. जबकि डेवाल्ड ब्रेविस और मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने फिफ्डी जड़ी. वहीं टेम्बा बावुमा 46 रन बनाए.

टेम्बा बावुमा ने बनाए 46 रन

भारत के दिए 359 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 26 रन के स्कोर पर क्विंटन डिकॉक के रूप में पहला विकेट गंवाया. डिकॉक सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद एडम मार्कराम और कप्तान टेम्बा बावुमा के बीच दूसरे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर प्रसिद्ध कृष्णा ने बावुमा को आउट किया. बावुमा 48 गेंद पर 46 रन बनाए.

एडम मार्कराम ने जड़ा शतक

इसके बाद एडम मार्कराम और मैथ्यू ब्रीट्ज़के के बीच तीसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी हुई. इस दौरान मार्कराम ने शानदार शतक लगाया, लेकिन इसके बाद हर्षित राणा ने उन्हें पवेलियन भेजा. एडम मार्कराम ने 98 गेंदों पर 110 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौका और 4 छक्का शामिल है.

ऐसी रही टीम इंडिया की बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 358 रन बनाए. विराट कोहली ने 93 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौका और 2 छक्का निकला. वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने 83 गेंदों पर 105 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौका और 2 छक्का शामिल है. 

कप्तान केएल राहुल 43 गेंद पर नाबाद 66 रन बनाए. उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए. रवींद्र जडेजा ने 27 गेंद पर नाबाद 24 रनों का योगदान दिया. साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने 2 विकेट चटकाए. जबकि नाद्रें बर्गर और लुंगी एनगिडी को 1-1 सफलता मिली.

यह भी पढ़ें:  IND vs SA T20I Squad: रिंकू सिंह की क्या हो गई टीम इंडिया से छुट्टी? लंबे वक्त बाद टी20 स्क्वाड से हुए बाहर

IND vs SA 2nd ODI: टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने रायपुर में रचा इतिहास, चेज किया वनडे का सबसे बड़ा स्कोर




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button