Sport : IND vs SA 3rd T20I: धर्मशाला में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? जहां खेला जाएगा तीसरा टी-20 मैच #INA

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 16 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाने वाला है. भारत के सबसे खूबसूरत स्टेडियम में होने वाले तीसरे टी-20 मैच को देखने के लिए फैंस को बेसब्री से इंतजार है. सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और जो टीम अगला मैच जीतेगी, वो सीरीज में बढ़त हासिल कर लेगी. आइए इस आर्टिकल में बताते हैं कि धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड कैसा है?
कितने बजे शुरू होगा मैच?
धर्मशाला में खेला जाने वाला तीसरा टी-20 मैच भी तय समय पर यानि भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर आएंगे.
कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 मैच आप टीवी पर देखना चाहते हैं तो आपको स्टार स्पोर्ट्स का रुख करना होगा. मोबाईल पर भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टी20 मैच का मजा लेने के लिए आप जियो हॉटस्टार एप को डाउनलोड कर सकते हैं. यह आईफोन और एंड्रॉयड दोनों पर उपलब्ध है.
Touchdown Dharamshala! ❄️#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/2HMRdUNyxa
— BCCI (@BCCI) December 12, 2025
धर्मशाला में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?
टीम इंडिया ने धर्मशाला में 3 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 2 में जीत दर्ज की है और एक में हार का सामना किया है. वहीं, इस मैदान पर साउथ अफ्रीका ने 2015 में एकमात्र मैच खेला था, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की थी.
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारतीय क्रिकेट टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर.
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को जानसन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे.
ये भी पढ़ें: Fixing In Cricket: फिक्सिंग का बड़ा मामला आया सामने, भारत के 4 क्रिकेटर्स को तुरंत किया गया सस्पेंड
IND vs SA 3rd T20I: धर्मशाला में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? जहां खेला जाएगा तीसरा टी-20 मैच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












