Sport : IND vs SA: अभिषेक शर्मा का धमाल, तिलक और गिल ने दिया साथ, भारत ने तीसरे टी20 में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया #INA

IND vs SA 3rd T20 Highlights: भारतीय टीम ने धर्मशाला के स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया है. साउथ अफ्रीका के दिए 118 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 2 विकेट गंवाकर 25 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. अभिषेक शर्मा 35 रन बनाए. जबकि तिलक वर्मा नाबाद 26 और शुभमन गिल ने 28 रनों का योगदान दिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 5 टी20 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है.
अभिषेक शर्मा ने दिलाई टीम इंडिया को तेज शुरुआत
साउथ अफ्रीका के दिए 118 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने उतरे. अभिषेक आते ही तोबड़तोड़ शुरुआत की. उन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा दिया. अभिषेक और गिल के बीच पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर अभिषेक शर्मा को कॉर्बिन बॉश ने आउट किया. अभिषेक ने 18 गेंदों पर 35 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए.
सूर्यकुमार यादव फिर रहे फ्लॉप
इसके बाद शुभमन गिल और तिलक वर्मा के बीच 32 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर 90 के स्कोर पर भारत ने गिल के रूप में दूसरा विकेट गंवाया. शुभमन गिल 28 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 5 चौके निकले. इसके बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 11 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गए.
तिलक वर्मा और शिवम दुबे रहे नाबाद
इसके बाद तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने टीम को जीत दिलाई. तिलक 34 गेंद पर 26 और दुबे 4 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं साउथ अफ्रीका के लिए कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी और मार्को यानसेन को 1-1 विकेट मिली.
ऐसी रही साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 117 रन ही बना सकी थी. साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्कराम ने अकेले 46 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली. जबकि डोनोवन फरेरा ने 20 रन और एनरिक नॉर्टजे ने 12 रनों का योगदान दिया. टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए. जबकि हार्दिक पांड्या को 1 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: IND vs SA: हार्दिक पांड्या ने लिखा नया इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
IND vs SA: अभिषेक शर्मा का धमाल, तिलक और गिल ने दिया साथ, भारत ने तीसरे टी20 में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












