Sport : IND vs SA: रांची वनडे जीत के बाद भारतीय कप्तान केएल राहुल ने दिया बड़ा बयान, रोहित-विराट को लेकर कही ये बात #INA

IND vs SA: भारत ने रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराया. इसी के साथ टीम इंडिया ने 3 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 350 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 332 रनों पर सिमट गई. इस जीत के बाद भारतीय कप्तान केएल राहुल ने बड़ा बयान दिया है.
जीत के बाद केएल राहुल ने दिया बयान
केएल राहुल (KL Rahul) ने इस मैच के बाद कहा कि अगर मैं कहूं कि मुझे कभी भी डर नहीं लगा तो मैं झूठ बोलूंगा. कुछ वक्त बाद वनडे क्रिकेट खेलना और फिर देश की कप्तानी करना, इससे खुद से बहुत उम्मीद हैं. पूरे समय शांति का माहौल था, लेकिन उन्होंने (साउथ अफ्रीका) हमे दवाब में रखा और अच्छा खेलते रहे. यह काफी रोमांचक था. टीम के लिए अच्छा काम करना होगा. पिछली 2-3 सीरीज से यही भूमिका दी गई है. अपनी स्किल को और विकास करना है. खेल के बारे में सोचो और बेहतर करने की कोशिश करो.
केएल राहुल ने की रोहित-विराट की तारीफ
रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर केएल राहुल ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली कोउस आजादी के साथ खेलते हुए देखना हमेशा मजेदार होता है. उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में यही किया है. मैं काफी लंबे वक्त से देख रहा हूं. मेरे लिए ड्रेसिंग रूप में उनका साथ बहुत मजेदार है. हर्षित ने शानदार प्रदर्शन किया. ड्रेसिंग रूप में आते ही मुझे पता चल गया था कि उसमें कुछ खास है. वो ऐसा खिलाड़ी है, जिसकी तलाश टीम को थी. वो अभी भी अपने खेल का विकास कर रहा, लेकिन उसमें काफी झमता है.
भारत के लिए विराट कोहली ने जड़ा शतक
इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 349 रन बनाए. भारत के लिए विराट कोहली ने 120 गेंदों पर 135 रनों की पारी खेली. कप्तान केएल राहुल 56 गेंद पर 60 रन बनाए. जबकि रोहित शर्मा ने 51 गेंद पर 57 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीका के लिए मार्को जेनसन ने 39 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली. जबकि मैथ्यू ब्रीट्ज़के 80 गेंद पर 72 रन बनाए. आखिरी में कॉर्बिन बॉश ने 51 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली. भारत के लिए कुलदीप यादव 4 और हर्षित ने 3 विकेट चटकाए. जबकि अर्शदीप सिंह 2 और प्रसिद्ध कृष्णा को 1 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: Virat Kohli: विराट कोहली के शतक का मुरीद हुआ क्रिकेट जगत, BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला से लेकर इरफान और धवन ने कही ये बात
IND vs SA: रांची वनडे जीत के बाद भारतीय कप्तान केएल राहुल ने दिया बड़ा बयान, रोहित-विराट को लेकर कही ये बात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












