Sport : IND vs SA: '100 रन पीछे पारी घोषित करो', रवि शास्त्री का ये प्लान क्या गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया को दिलाएगा जीत? #INA

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच गुवाहाटी में खेला जा रहा है. मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. 2 दिनों में 180 ओवर का खेल होना चाहिए, लेकिन खराब रोशनी के कारण 2 दिनों मे सिर्फ 157.2 ओवर का ही खेल हो पाया है. साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 489 रनों का स्कोर खड़ा किया है. अब टीम इंडिया को इस सीरीज को ड्रॉ करवानी है तो उसे हर हाल में यह मैच जीतना होगा. इसी बीच रवि शास्त्री ने चौंकाने वाली भविष्यवाणी किया है. 

रवि शास्त्री ने टीम इंडिया को बताई ये रणनीति

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए रवि शास्त्री ने कहा, “टीम इंडिया को कल बड़ा फैसला लेना होगा. नई गेंद को सर्वाइव करने के बाद स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने पर ध्यान दे और साउथ अफ्रीका को जीत हासिल करने को मजबूर करे. आपको कठिन फैसला लेना होगा, फिर चाहे आपको बिना लीड लिए ही पारी घोषित क्यों ना करना पड़े.”

यह भी पढ़ें:  Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना के पिता ने संगीत में बेटी संग किया था डांस, जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

रवि शास्त्री ने आगे कहा, “दूसरी पारी में उन्हें जल्द से जल्द ऑलआउट करने की कोशिश करो. आपको यह रिस्क लेना होगा. आप इंतजार करते हुए 489 रन के स्कोर को पार करेंगे, तो इसमें बहुत समय चला जाएगा. भारत को 80, 90 या 100 रन पीछे पारी घोषित करनी पड़ सकती है.”

क्या काम करेगी रवि शास्त्री की ये रणनीति?

रवि शास्त्री ने जो प्लान टीम इंडिया को बनाया है शायद ज्यादा कारगर साबित ना हो, क्योंकि तीसरे दिन पिच  द्वारा बताई गई रणनीति शायद ज्यादा कारगर ना रहे, क्योंकि तीसरे दिन पिच में दरार नहीं आते हैं, तो चौथे गेंद ज्यादा स्पिन नहीं होगी. ऐसे में दिन साउथ अफ्रीका की टीम इसका फायदा उठा सकती है. साउथ अफ्रीका की पहली पारी में कुलदीप यादव ने 4 और रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट लिए. यानी टीम इंडिया के स्पिनर्स ने कुल 6 विकेट चटकाए, लेकिन अगर साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में स्पिनर विकेट नहीं निकालते हैं तो टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ जाएगी.

यह भी पढ़ें:  IND vs SA: टीम इंडिया से इन खिलाड़ियों का कटा पत्ता, ODI में अब वापसी हो जाएगी मुश्किल

IND vs SA: '100 रन पीछे पारी घोषित करो', रवि शास्त्री का ये प्लान क्या गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया को दिलाएगा जीत?




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button