Sport : IND vs SA: विराट कोहली ने क्या मैच जीतने के बाद गौतम गंभीर को किया इग्नोर? वायरल वीडियो में हुआ दावा #INA

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम इस वक्त चर्चा में बना हुआ है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के साथ खेले गए पहले वनडे मैच में कमाल की बल्लेबाजी की और शतक लगाया. इस मैच जिताऊ प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. हालांकि, मैच जीतने के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली हेड कोच गौतम गंभीर को इग्नोर कर रहे हैं.

विराट कोहली ने किया गौतम गंभीर को इग्नोर?

साउथ अफ्रीका के साथ खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने 17 रनों से जीत दर्ज की. मगर, जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा दावा किया जा रहा है कि स्टेडियम से लौट रहे विराट कोहली, ड्रेसिंग रूम में मौजूद गौतम गंभीर को इग्नोर कर रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि गंभीर ड्रेसिंग रूम में मौजूद हैं और विराट आ रहे हैं, मगर, जैसे ही वह गंभीर के नजदीक पहुंचते हैं, तो वह फोन यूज करने लगते हैं और बिना उनकी तरफ देखे आगे निकल जाते हैं. इसपर यूजर्स अतरंगी कमेंट करते दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- किसी को इग्नोर करने का बेस्ट तरीका है फोन यूज करना. वहीं, अन्य यूजर ने लिखा- गंभीर को देखकर फोन निकाल लिया.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: विराट कोहली की तारीफ करते नहीं थके सुनील गावस्कर, कह दी ऐसी बात, जिसने जीता फैंस का दिल

ड्रेसिंग रूम में गंभीर ने लगाया गले

रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया. अपने शतक को विराट ने अच्छे से सेलिब्रेट किया. वहीं, जब विराट शतक पूरा करके पवेलियन लौटे, तो ड्रेसिंग रूम में मौजूद हेड कोच गौतम गंभीर ने भी उन्हें गले लगाकर उनका स्वागत किया.

यहां देखें वीडियो

ये भी पढ़ें: ये हैं ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, दूसरे नंबर पर है विराट कोहली का नाम

IND vs SA: विराट कोहली ने क्या मैच जीतने के बाद गौतम गंभीर को किया इग्नोर? वायरल वीडियो में हुआ दावा




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button