Sport : IND vs SA: रोमांचक मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराया, कुलदीप यादव और हर्षित राणा का धमाल #INA

IND vs SA: भारत ने रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हरा दिया है. भारत के दिए 350 रनों के जवाब में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 332 रनों पर सिमट गई. साउथ अफ्रीका के लिए मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने 72 रन और मार्को यानसेन ने 70 रन बनाए. आखिरी में कॉर्बिन बॉश ने 67 रनों की पारी खेलकर मैच को बेहद की रोमांचक बना दिया था, लेकिन आखिरी में भारतीय टीम ने बाजी मारी. भारत के लिए कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाए. जबकि हर्षित ने 3 विकेट लिए.
साउथ अफ्रीका की रही बेहद ही खराब शुरुआत
भारत के दिए 350 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद ही खराब रही. 11 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट गंवा दिए. एक ही ओवर में हर्षित राणा ने साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम और रियान रिकेल्टन को पवेलियन का रास्ता दिखाया. मार्कराम 7 रन बनाकर आउट हुए. जबकि रिकेल्टन खाता भी नहीं खोल पाए.
क्विंटन डी कॉक भी जीरो पर आउट हो गए. इसके बाद मैथ्यू ब्रीट्ज़के और टोनी डी ज़ोरज़ी के बीच चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय हुई, लेकिन फिर टोनी डी ज़ोरज़ी 35 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुआ. डेवाल्ड ब्रेविस 28 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए.
मार्को यानसेन और मैथ्यू ब्रीट्ज़के के बीच हुई अच्छी साझेदारी
इसके बाद मार्को यानसेन ने आते ही धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी. मैथ्यू ब्रीट्ज़के और यानसेन के बीच एक शानदार साझेदारी हो रही थी, जिसके बाद लगा कि ये मैच भारत के पकड़ से बाहर जा रही है, लेकिन तभी कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में दोनों को आउट कर टीम इंडिया की वापसी कराई. मार्को जेनसन ने 39 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए. जबकि मैथ्यू ब्रीट्ज़के 80 गेंद पर 72 रन बनाकर आउट हुए.
कॉर्बिन बॉश ने आखिरी में मैच को बनाया रोमांचक
हालांकि आखिरी में जब साउथ अफ्रीका की 9 विकेट गिर चुकी थी, तब कॉर्बिन बॉश ने जो पारी खेली, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है. कॉर्बिन बॉश ने इस मैच को बेहद की रोमांचक बना दिया. एक वक्त ऐसा लगा कि यह मैच कहीं टीम इंडिया से हाथ से फिसल ना जाए, लेकिन साउथ अफ्रीका की पारी के आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका ने कॉर्बिन बॉश को आउट कर टीम इंडिया को जीत दिलाई. कॉर्बिन बॉश ने आखिरी में 51 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए.
ऐसी रही भारतीय टीम की बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 349 रन बनाए थे. विराट कोहली ने 119 गेंदों पर 135 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 7 छक्के लगाए. वहीं कप्तान केएल राहुल ने 56 गेंद पर 60 रन बनाए. जबकि रोहित शर्मा ने 51 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली. रवींद्र जडेजा ने 32 रनों का योगदान दिया.
यह भी पढ़ें: IND vs SA: विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
IND vs SA: रोमांचक मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराया, कुलदीप यादव और हर्षित राणा का धमाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












