Sport : IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका पहले वनडे में क्या बारिश डालेगी खलल? जानें कैसी होगी रांची की वेदर रिपोर्ट #INA

IND vs SA 1st ODI Weather Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 30 नवंबर से होगा. सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जाएगा. भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज हारकर आ रही है. ऐसे में टीम इंडिया वनडे में वापसी करना चाहेगी, तो चलिए जानते हैं कि पहले वनडे मैच में रांची का वेदर रिपोर्ट कैसी रहने वाली है.
पहले वनडे मैच में कैसी होगी रांची की वेदर रिपोर्ट
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच रांची में खेला जाएगा. मौसम रिपोर्ट की माने तो पहला वनडे मैच फैंस बारिश की वजह से बिना रुकावट के देख सकेंगे. रांची में रविवार को बारिश की संभावना न के बराबर पर है, जिसका मतलब है कि फैंस को पूरे मैच का लुफ्ठ उठाने को मिलेगा. हालांकि, आसमान पर बादल छाए रहेंगे. वहीं तापमान 24 डिग्री से 14 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. जबकि हवा 9 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है.
चूकी यह मैच डे-नाइट होगा. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है, क्योंकि ड्यू की वजह से चेज गेंदबाजी करना कठिन होगा. ऐसे में बाद में चेज करना आसान हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: IND vs SA: रांची वनडे में कौन करेगा रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग? 2 प्लेयर्स दावेदार, जानें किसके आंकड़े हैं बेहतर
कैसी होगी रांची की पिच का मिजाज?
रांची की पिच की बात करें तो यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता फिर स्पिनर्स हावी हो जाते हैं. इस मैच में रात में ड्यू पड़ने की पूरी संभावना है. ऐसे में बल्लेबाज आसानी से शॉट खेलते हुए नजर आ सकते हैं. बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक रांची के मैदान पर सिर्फ एक वनडे मैच खेला गया है, जिसमें टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत हासिल किया था.
वनडे सीरीज केलिए भारतीय टीम का स्क्वाड: रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव
यह भी पढ़ें: Virat Kohli: विराट कोहली रांची वनडे में बना सकते हैं बड़ा कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले खिलाड़ी
IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका पहले वनडे में क्या बारिश डालेगी खलल? जानें कैसी होगी रांची की वेदर रिपोर्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












