Sport : IND vs SA: रायपुर वनडे मैच में किस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी भारत और साउथ अफ्रीका की टीम, बदल सकता है कप्तान #INA

IND vs SA 2nd ODI Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. रांची में खेले गए पहले वनडे मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है. अब केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम इंडिया दूसरा वनडे मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. तो चलिए जानते हैं कि इस मैच दोनों टीमों की प्लेइंग 11 कैसी होगी.
ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया था. कोहली ने 135 रनों की पारी खेली थी. जबकि रोहित ने 57 रन बनाए थे. इन दोनों के दम पर भारतीय टीम ने 349 रनों के स्को किया था और 17 रनों से मैच जीता था. अब टीम इंडिया दूसरे वनडे मैच में अपनी विनिंग टीम को बदलना नहीं चाहेगी. हालांकि ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल के बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले थे, लेकिन फिर भी उन्हें मौका मिल सकता है.
टेम्बा बावुमा प्लेइंग 11 में हो सकते हैं शामिल
पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा नहीं खेले थे. उनकी जगह एडम मार्कराम ने कप्तानी की थी, लेकिन दूसरे वनडे मैच में बावुमा प्लेइंग 11 में शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा स्पिनर केशव महाराज को भी प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा लुगी एनगिडी को भी प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. इन दोनों खिलाड़ियों की जगह प्रेनेलन सुब्रायन और ओटनील बार्टमैन का प्लेइंग इलेवन से पत्ता कट सकता है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Auction: दुनिया के इन 3 खतरनाक ऑलराउंडर्स पर ऑक्शन में हो सकती है पैसों की बारिश, 2 करोड़ है बेस प्राइस.
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11: एडन मार्करम, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टेंबा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर और लुंगी नगिदी.
भारत की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर और कप्तान), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Auction: दुनिया के इन 3 खतरनाक ऑलराउंडर्स पर ऑक्शन में हो सकती है पैसों की बारिश, 2 करोड़ है बेस प्राइस
IND vs SA: रायपुर वनडे मैच में किस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी भारत और साउथ अफ्रीका की टीम, बदल सकता है कप्तान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












