Sport : IND vs SA टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान, बवूमा बने कप्तान, जानिए कब और कहां होंगे मैच #INA

IND vs SA Test Series: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है. अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानि 27 अक्टूबर को इसके लिए टीम का ऐलान भी कर दिया गया है. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप जीतने वाली इस टीम ने हाल ही में पाकिस्तान का दौरा भी किया था, जहां 1-1 की बराबरी पर सीरीज खत्म की. ऐसे में भारतीय टीम का भी कड़ा इम्तेहान हो सकता है, आइए जानते हैं अफ्रीका की टीम कौन-कौन है और यह सीरीज कब से शुरू होने वाली है.
दक्षिण अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान
अफ्रीकी बोर्ड की ओर से जारी की गई टीम में दायें हाथ के बल्लेबाज टेंबा बवूमा को कप्तान चुना गया है. उन्होंने बाएं पैर के काफ मसल में चोट के चलते पाकिस्तानी दौरा मिस किया था, तब एडन मारक्रम कप्तान की भूमिका में नजर आए थे और पाक सरजमीं पर 18 साल बाद टेस्ट जीतने वाली अफ्रीकी कप्तान बने. इसके अलावा डेवॉल्ड ब्रेविस, केशव महाराज, कगीसो रबाडा जैसे बड़े नाम भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किए गए हैं.
दक्षिण अफ्रीका टीम – टेंबा बवूमा (कप्तान), एडन मारक्रम, रियान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन,डेवॉल्ड ब्रेविस, जुबैर हमजा, टोनी डी ज़ोरज़ी, बॉश, वियान मुल्डर,मार्को यान्सेन, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी, कगीसो रबाडा, सिमोन हारमर.
🚨 SQUAD ANNOUNCEMENT 🚨
The South African Men’s selection panel has announced the 15-player squad for the two-match Test series against India from 14 – 26 November in the subcontinent.
Test captain Temba Bavuma returns . the side after missing the recent Pakistan Test series… pic.twitter.com/dOGTELaXUu
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) October 27, 2025
IND vs SA टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
इसके साथ ही आपको बता दें कि भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में 2 मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मैच 14 नवंबर को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, जबकि 22 नवंबर से दूसरा मैच गुवाहटी में शुरू होगा. ACA स्टेडियम अपना पहला टेस्ट मैच होस्ट करने वाला है.
WTC के लिहाज से सीरीज महत्वपूर्ण
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिहज से दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज बेहद अहम होने वाली है. टीम इंडिया 7 में से 4 मैच जीतकर फिलहाल तीसरे पायदान पर है. दक्षिण अफ्रीका 2 में से 1 मैच जीतकर चौथे स्थान पर काबिज है.
यह भी पढ़ें – रोहित-विराट की साझेदारी पर गौतम गंभीर का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कुछ कहा
यह भी पढ़ें – ये हैं टी20 में टीम इंडिया के 3 सबसे सफल गेंदबाज, जिन्होंने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट
यह भी पढ़ें – रोहित शर्मा ने अपने लग्जरी कार कलेक्शन में जोड़ी TESLA Model Y, जानिए कितनी है कीमत और फीचर
IND vs SA टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान, बवूमा बने कप्तान, जानिए कब और कहां होंगे मैच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












