Sport : IND vs SA: मुल्लांपुर में बदलाव के साथ उतर सकता है साउथ अफ्रीका, जानें टीम इंडिया की कैसी हो सकती है प्लेइंग 11 #INA

IND vs SA 2nd T20 Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच मुल्लांपुर केयादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से हराया था. अब दूसरे टी20 मैच में भी भारतीय टीम साउथ अफ्रीका को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करनी चाहेगी, तो चलिए जानते हैं कि क्या दूसरे टी20 मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है.

क्या टीम इंडिया प्लेइंग 11 में करेगी बदलाव?

टीम इंडिया की गेंदबाजों ने कटक में खेले गए पहले टी20 मैच में शानदार गेंदबाजी की थी. जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट चटकाए थे. जबकि हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को 1-1 सफलता मिली थी. ऐसे में टीम इंडिया अपनी विनिंग प्लेइंग 11 में बदलाव करना नहीं चाहेगी.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11 में हो सकता बदलाव

पहले टी20 मैच में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज का बेहद की खराब प्रदर्शन देखने को मिला था. टीम के लिए डेवाल्ट ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए थे. वहीं टीम की गेंदबाजी भी कुछ खास नहीं रही थी. ऐसे में दूसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकती है. पहले टी20 मैच में कॉर्बिन बॉश को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला था. इससे पहले खेले गए वनडे सीरीज में कॉर्बिन बॉश ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में दूसरे टी20 मैच की प्लेइंग 11 में साउथ अफ्रीकी टीम कॉर्बिन बॉश को मौका दे सकती है.

यह भी पढ़ें: Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, इतना रन बनाते ही ध्वस्त कर देंगे विराट कोहली का महारिकॉर्ड

दूसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया का प्लेइंग 11:

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया.

यह भी पढ़ें:  IND vs SA: मुल्लांपुर में पहली बार खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मैच, यहां IPL और घरेलू क्रिकेट का ऐसा रहा है रिकॉर्ड

IND vs SA: मुल्लांपुर में बदलाव के साथ उतर सकता है साउथ अफ्रीका, जानें टीम इंडिया की कैसी हो सकती है प्लेइंग 11




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button