Sport : IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में बनाए 489 रन, गुवाहाटी में अब भारतीय बल्लेबाजों की होगी परीक्षा #INA

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई की. पहली पारी में अफ्रीकी टीम ने एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है और अब भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा है…
पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने कितने रन बनाए?
गुवाहाटी टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई अफ्रीकी टीम ने कमाल की बल्लेबाजी की और 151.1 ओवर खेले, जिसमें 489 रन बोर्ड पर लगाए. साउथ अफ्रीका के लिए सेनुरन मुथुसामी ने 109 रनों की शतकीय और मार्को यानसन ने 93 रनों की शानदार पारी खेली.
उनके अलावा भले ही कोई बल्लेबाज फिफ्टी तक न पहुंचा हो, लेकिन टीम ने संयुक्त प्रदर्शन के साथ एक बड़ा स्कोर बना दिया. साउथ अफ्रीका की ओर से साइमन हारमर को छोड़ दिया जाए, तो कोई दूसरा बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट नहीं हुआ.
Innings Break!
Kuldeep Yadav leads the way with a 4⃣-fer 👌
2⃣ wickets each for Jasprit Bumrah, Mohd. Siraj, and Ravindra Jadeja 👏Over . our batters now!
Scorecard ▶️ https://t.co/Hu11cnrocG#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/dsdCS1riU6
— BCCI (@BCCI) November 23, 2025
सेनुरन मुथुसामी ने लगाया शतक
साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर सेनुरन मुथुसामी ने गुवाहाटी टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा दिया है. सेनुरन ने गुवाहाटी टेस्ट में 192 गेंदों में शतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के भी लगाए. मुथुसामी एक कमाल के ऑलराउंडर हैं. बल्लेबाजी के अलावा वह अपनी गेंदबाजी से भी टीम की जीत में योगदान देते हैं.
ये भी पढ़ें: भारत की बेटियों ने फिर बढ़ाई देश की शान, भारतीय महिला ब्लाइंड टीम ने जीता टी-20 वर्ल्ड कप
भारतीय गेंदबाजों ने किया संघर्ष
गुवाहाटी टेस्ट की कहानी अब तक यही रही है कि भारतीय गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका के सामने काफी संघर्ष किया है. भारत की ओर से कुलदीप यादव सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा क्रमश: 2-2 विकेट लेने में सफल रहे.
ये भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप में की छक्के-चौकों की खूब बारिश, जानिए बनाए कितने रन?
IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में बनाए 489 रन, गुवाहाटी में अब भारतीय बल्लेबाजों की होगी परीक्षा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












