Sport : IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगा भारत, ऐसा है दोनों टीमों की प्लेइंग-11 #INA

IND vs SA Toss Update: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच के लिए जब दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर आए, तब सिक्का उछला और गिरा साउथ अफ्रीका के पक्ष में. जहां, एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. नतीजन, भारतीय क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी. आइए इस आर्टिकल में आपको दोनों टीमों की प्लेइंग-11 के बारे में बताते हैं.

टेम्बा बावुमा टॉस के लिए क्यों नहीं आए?

भारत के साथ खेले जा रहे पहले वनडे मैच के लिए टॉस पर एडेन मार्करम आए. जबकि टीम का जब ऐलान हुआ था, तब टेम्बा बावुमा को कप्तान बनाया गया था. ऐसे में सवाल उठना जायज है कि टेम्बा बावुमा आखिर टॉस के लिए क्यों नहीं आए? टॉस पर ही एडेम मार्करम ने बताया कि, टेम्बा बावुमा और केशव महाराज को आराम दिया गया है. साथ ही उन्होंने बताया कि इस मैच में  चार तेज गेंदबाज खेलेंगे और एक स्पिन के रूप में सुब्रयान खेलेंगे.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दक्षिण अफ्रीका : रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नांद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन

भारत : रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

कैसा बर्ताव करेगी पिच?

भारत-साउथ अफ्रीका पहले वनडे मैच के शुरू होने से पहले दीपदास गुप्ता और शॉन पोलाक ने पिच के बारे में बताया कि, 2023 में दोबारा बिछाई जाने के बाद, इस पिच का इस्तेमाल पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में किया जा रहा है. पिच अच्छी लग रही है, इसमें कुछ दरारें हैं, लेकिन इसमें बैलेंस रखने के लिए पर्याप्त घास है. यह बहुत सख्त है और इसे आसानी से खेलना चाहिए. यह बल्लेबाजी के लिए अच्छी सतह होनी चाहिए, लेकिन ओस एक बड़ा कारक हो सकती है.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका पहले वनडे में क्या बारिश डालेगी खलल? जानें कैसी होगी रांची की वेदर रिपोर्ट

IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगा भारत, ऐसा है दोनों टीमों की प्लेइंग-11




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button