Sport : IND vs SA: टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने वनडे सीरीज के लिए किसी को नहीं बनाया उपकप्तान, पहले थे श्रेयस अय्यर #INA

IND vs SA ODI Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल चोट की वजह से बाहर हो गए हैं. ऐसे में इस सीरीज के लिए केएल राहुल (KL Rahul) को कप्तान बनाया गया है. हालांकि इस सीरीज के लिए किसी को भी उपकप्तान नहीं चुना गया है. हालांकि इसकी वजह सामने नहीं आई है.

साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में नहीं चुना गया टीम इंडिया का उपकप्तान

भारत ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेला था, जिसमें श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का उपकप्तान चुना गया था. अय्यर चोटिल होने की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया है. बीसीसीआई ने जब टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया तो केएल राहुल के आगे कप्तान लिखा हुआ था. जबकि किसी और खिलाड़ी के आगे उपकप्तान नहीं लिखा हुआ था. 

रोहित-विराट के अलावा रवींद्र जडेजा और ऋतुराज गायकवाड़ की हुई वापसी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई हैं. वहीं रवींद्र जडेजा के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ को भी लंबे वक्त बाद वनडे टीम में जगह मिली है. ऋतुराज गायकवाड़ को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. ऋषभ पंत को भी स्क्वाड में जगह मिली है.

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को रेस्ट दिया गया है. ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह संभालेंगे. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होगी. 

यह भी पढ़ें:  IND vs SA: ‘100 रन पीछे पारी घोषित करो’, रवि शास्त्री का ये प्लान क्या गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया को दिलाएगा जीत?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड:

रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (सी) (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल.

यह भी पढ़ें:  Smriti Mandhana : स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टली, मेडिकल इमरजेंसी की वजह से लिया गया ये फैसला

IND vs SA: टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने वनडे सीरीज के लिए किसी को नहीं बनाया उपकप्तान, पहले थे श्रेयस अय्यर




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button