Sport : IND vs SA: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सिर्फ दूसरी बार दिखा ये नजारा, टूटने से बच गया 2019 वाला रिकॉर्ड #INA

India vs South Africa Kolkata Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम पहले ही दिन 159 रनों पर सिमट गई. वहीं पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने भी एक विकेट गंवा दिया है. इस बीच कोलकाता में पहले दिन जो कुछ भी देखने को मिला है, यह इस मैदान पर सिर्फ दूसरी बार हुआ है.

कोलकाता टेस्ट में 159 रनों पर सिमटी साउथ अफ्रीका की टीम

भारतीय टीम ने कोलकाता टेस्ट मैच के पहले ही दिन साउथ अफ्रीका की पूरी टीम को 159 रनों पर समेट दिया. हालांकि यहां की पिच वैसी नहीं है, जहां ज्यादा रन बने. वहीं भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट हॉल लेकर साउथ अफ्रीका की कमर तोड़ दी. इसके बाद टीम इंडिया जब बल्लेबाजी करने उतरी तो 18 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया. ओपनर यशस्वी जायसवाल सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए. 

केएल राहुल और वाशिंगटन सुंदर हैं नाबाद

इसके बाद तीसरे नंबर पर वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी करने उतरे. पहले दिन का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं. केएल राहुल 13 और वाशिंगटन सुंदर 6 रन बनाकर नाबाद हैं. टीम इंडिया अभी भी साउथ अफ्रीका के पहले पारी से 122 रन पीछे है. 

यह भी पढ़ें:  IPL 2026: SRH से इस टीम में पहुंचे मोहम्मद शमी, मिलेंगे अब इतने करोड़ रुपये

कोलका​ता टेस्ट में पहले दिन गिरे कुल मिलाकर 11 विकेट

कोलकाता टेस्ट मैच में पहले दिन कुल 11 विकेट गिरे. यह दूसरी बार है जब कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टेस्ट मैच के पहले दिन 11 विकेट गिरे हैं. इससे पहले साल 2019 में इस मैदान पर भारत और बांग्लादेश के बीच पिंक टेस्ट मैच खेला गया था. तब यहां पहले दिन कुल 13 विकेट गिरे थे. केएल राहुल और वाशिंगटन सुंदर ने शाम को विकेट बचाए रखा. अगर 2 विकेट और गिर जाती तो 13 विकेट की बराबरी हो जाती.  

यह भी पढ़ें:  Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट हॉल लेकर ध्वस्त किया वसीम अकरम का महारिकॉर्ड, बने पहले एशियाई गेंदबाज

 

IND vs SA: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सिर्फ दूसरी बार दिखा ये नजारा, टूटने से बच गया 2019 वाला रिकॉर्ड




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button