Sport : IND vs SA: अभिषेक शर्मा ने शुभमन और सूर्या के लिए ऐसा क्या कह दिया, जिसकी होने लगी हर तरफ चर्चा #INA

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच धर्मशाला में खेला गया. इस मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली. मगर, एक बार फिर शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव ने निराश किया और सस्ते में आउट हो गए. मगर, मैच खत्म होने के बाद अभिषेक शर्मा इन दोनों स्टार खिलाड़ियों का सपोर्ट करते दिखे. तो आइए जानते हैं कि अभिषेक ने सूर्या और शुभमन के लिए क्या-क्या कहा.
क्या बोले अभिषेक शर्मा?
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. उनके इस प्रदर्शन से न केवल टीम इंडिया बल्कि करोड़ों भारतीय फैंस भी निराश हैं. मगर, तीसरा टी-20 मैच खत्म होने के बाद अभिषेक शर्मा ने सूर्या और शुभमन का सपोर्ट किया और सभी के सामने कहा कि ये दोनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप में भारत को मैच जिताएंगे.
#AbhishekSharma wastes no time, six off the first ball as Team India begin on a positive note. 🔥#INDvSA 3rd T20I | LIVE NOW 👉 https://t.co/TBYQYBG4F9 pic.twitter.com/Nnpf8KJebo
— Star Sports (@StarSportsIndia) December 14, 2025
अभिषेक शर्मा ने कहा, “मेरा यकीन मानिए, सूर्यकुमार और शुभमन विश्व कप में भारत के लिए मैच जिताएंगे – विश्व कप से पहले के मैचों में भी. मैं उनके साथ लंबे समय से खेल रहा हूं, खासकर शुभमन के साथ. मैं जानता हूं कि शुभमन किन परिस्थितियों में, कहां और कैसे खेल सकता है, चाहे सामने वाली टीम कैसी भी हो. मुझे उस पर पूरा यकीन है. बहुत जल्द, बाकी सभी को भी उस पर उतना ही भरोसा हो जाएगा.”
अभिषेक शर्मा ने दी थी मजबूत शुरुआत
साउथ अफ्रीका के दिए 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने बहुत ही आसानी से 16वें ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज की. इस दौरान अभिषेक शर्मा ने भारत को मजबूत शुरुआत दी. उन्होंने 18 गेंदों का सामना किया, जिसमें 35 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 194.44 रनों का रहा.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: अभिषेक शर्मा का धमाल, तिलक और गिल ने दिया साथ, भारत ने तीसरे टी20 में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया
IND vs SA: अभिषेक शर्मा ने शुभमन और सूर्या के लिए ऐसा क्या कह दिया, जिसकी होने लगी हर तरफ चर्चा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












