Sport : IND vs SA: अहमदाबाद में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन मारेगा बाजी? जानें सुपर-8 मैच में कैसा रहेगा पिच का मिजाज #INA

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का मुकाबला 22 फरवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमना-सामने होंगी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक दोनों टीमें एक भी मैच नहीं हारी हैं. ऐसे में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है, तो चलिए जानते हैं कि भारत और साउथ अफ्रीका का सुपर-8 मैच के दौरान अहमदाबाद का मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है.
अहमदाबाद के मौसम का मिजाज
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने यहां नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच खेला था. मीडिल ऑर्डर में लड़खड़ाने के बावजूद टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 193 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम ने भी 7 विकेट पर 176 रन बना लिए थे. ऐसे में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले मैच में भी बड़ा स्कोर देखने को मिलता है.
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और साउथ अफ्रीका का हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और साउथ अफ्रीका की हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 5 मैचों में जीत हासिल किया है. जबकि साउथ अफ्रीका को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है. देखा जाए तो टीम इंडिया का पहला काफी भारी है. पिछली बार 2024 में भारत ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया था. अब देखने वाली बात होगी कि सुपर-8 में कौन बाजी मारता है.
भारत-साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर.
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्त्जे, ट्रिस्टन स्टब्स, रियान रिकेल्टन.
यह भी पढ़ें: IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में इन 3 प्लेयर्स का बल्ला चलना जरूरी, नहीं तो फंस जाएगी टीम इंडिया
IND vs SA: अहमदाबाद में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन मारेगा बाजी? जानें सुपर-8 मैच में कैसा रहेगा पिच का मिजाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









