Sport : IND vs SA WTC Points Table: पाकिस्तान से नीचे फिसला भारत, दक्षिण अफ्रीका का दबदबा बढ़ा, देखें पॉइंट्स टेबल का हाल #INA

IND vs SA WTC Points Table: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज का समापन हो चुका है, टीम इंडिया को घर पर ही 2-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. कोलकाता टेस्ट में 30 रन से हार का दर्द अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि अब गुवाहाटी में 408 रन के बड़े अंतर से दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पटखनी दे दी है. इस हार का नतीजा ये हुआ कि अब टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान से भी नीचे खिसक गया है.  

पाकिस्तान से भी नीचे फिसला भारत 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 हार के बाद अब टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान से भी नीचे जा चुके हैं. गुवाहाटी टेस्ट शुरू होने से पहले भारत चौथे स्थान पर था, लेकिन अब 9 मैच में 4 जीत और 4 हार के साथ 5वें स्थान पर फिसल गया है. पाकिस्तान 2 में से 1 जीता है और इतने ही मैच हारा है. वहीं दक्षिण अफ्रीका 4 मैच में 3 जीत और 1 हार के साथ दूसरे स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया अभी भी 4 में से 4 जीतकर टॉप पर मौजूद है. बाकी टीमों के हालात अब नीचे अंक तालिका में देख सकते हैं. 

WTC Points Table- 

स्थान टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक पेनल्टी प्रतिशत (%)
1 ऑस्ट्रेलिया 4 4 0 0 48 0 100.00
2 दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 36 0 75.00
3 श्रीलंका 2 1 0 1 16 0 66.67
4 पाकिस्तान 2 1 1 0 12 0 50.00
5 भारत 9 4 4 1 52 0 48.15
6 इंग्लैंड 6 2 3 1 26 2 36.11
7 बांग्लादेश 2 0 1 1 4 0 16.67
8 वेस्ट इंडीज 5 0 5 0 0 0 0
9 न्यूज़ीलैंड 0 0 0 0 0 0 0

यह भी पढ़ें – Suryakumar Yadav: सूर्या ने बता दिया किसके बीच खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड 2026 कप फाइनल, वेन्यू का भी किया खुलासा

टीम इंडिया की शर्मनाक हार 

गुवाहाटी टेस्ट में भारत को रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार मिली है. दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 489 रन बनाए थे, जवाब में भारतीय बल्लेबाजी सिर्फ 201 के स्कोर पर ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. यशस्वी जायसवाल (58) और वाशिंगटन सुंदर (48) के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं पाया. वहीं दूसरी पारी में मेहमानों ने 260 के स्कोर पर पारी घोषित कर 549 रन का लक्ष्य दिया. रवींद्र जडेजा के 54 रन के बूते जैसे-तैसे 140 रन बनाने वाली टीम इंडिया 408 रन से हार गई. 

यह भी पढ़ें – Rishabh Pant Trolled: “ये फेल खिलाड़ी है”, गुवाहाटी टेस्ट में ऋषभ पंत के फ्लॉप शो पर भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर सुनाई खरी-खोटी

IND vs SA WTC Points Table: पाकिस्तान से नीचे फिसला भारत, दक्षिण अफ्रीका का दबदबा बढ़ा, देखें पॉइंट्स टेबल का हाल




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button