Sport : IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच अब तक खेले गए हैं 15 टेस्ट सीरीज, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा है भारी #INA

IND vs SL: भारतीय टीम अगले महीने अगस्त में टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. बता दें कि टीम इंडिया 9 साल बाद श्रीलंका की धरती पर कोई टेस्ट सीरीज खेलेगी. हालांकि भारत ने श्रीलंका के खिलाफ घर में 2017 के बाद टेस्ट सीरीज जरूर खेला जाएगा. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जल्द ही बीसीसीआई की ओर से टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया जाएगा, तो चलिए सीरीज शुरु होने से पहले जानते हैं कि भारत बनाम श्रीलंका की टेस्ट सीरीज में हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है.
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज, साल 1985
भारत और श्रीलंका के बीच पहली बार साल 1982/83 में एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया था. यह मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था. इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी सुनील गावस्कर ने की थी. बता दें कि यह सिर्फ एक टेस्ट मैच था. भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट सीरीज साल 1985 में खेला गया था. कपिल देन की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका का दौरा किया था, जहां दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेला गया. इस सीरीज का पहला और तीसरा मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. जबकि दूसरे टेस्ट मैच श्रीलंका ने जीतकर सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया.
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज, साल 1986/87
इसके बाद साल 1986/87 में टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने भारत का दौरा किया था. दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई. कपिल देव की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया था. जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था. इसके बाद भारतीय टीम ने साल 1990/91 में एकमात्र टेस्ट मैच के लिए श्रीलंका की मेजबानी की. मोहम्मद अजहरुदीन की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस मैच को जीता था.
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज, साल 1993
टीम इंडिया ने साल 1993 में टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा किया, जहां दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई. इस सीरीज का 2 मैच ड्रॉ रहा था. जबकि एक मैच जीतकर भारतीय टीम ने मोहम्मद अजहरुदीन की कप्तानी में सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया था.
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज, साल 1993/94
इसके बाद श्रीलंका की टीम साल 1993/94 में भारतीय दौरे पर आई और दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई. इस सीरीज को टीम इंडिया ने मोहम्मद अजहरुदीन की ही कप्तानी में श्रीलंका को 3-0 से सूफड़ा साफ किया था.
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज, साल 1997/98
इसके बाद टीम इंडिया ने साल 1997 में श्रीलंका दौरे पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी. दोनों मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ और सीरीज का बेनतीजा रहा था. इस सीरीज में सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी. फिर इसी साल 1997/98 में भारत ने अपने घर में श्रीलंका के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेला. यह सीरीज भी तेंदुलकर की कप्तानी में खेला गया और तीनों मैच ड्रॉ रहा था.
यह भी पढ़ें: CSK में जा रहे हैं हार्दिक पांड्या? मान ली अगर MI की ये शर्त तो येलो जर्सी में मचाएंगे धमाल, इन खिलाड़ियों के बदले होगा ट्रेड
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच अब तक खेले गए हैं 15 टेस्ट सीरीज, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा है भारी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,