Sport : IND vs SL 1st Test : बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मदद करेगी गाले स्टेडियम की पिच? जानिए कैसा है यहां पर टेस्ट मैचों का रिकॉर्ड #INA

IND vs SL 1st Test : भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15-19 अगस्त तक खेला जाने वाला है. ये मुकाबला श्रीलंका के गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैच में भारत कप्तान शुभमन गिल की टक्कर श्रीलंका के कैप्टन धनंजया डी सिल्वा से होने वाली है. उससे पहले गाले की पिच के बारे में जानते हैं. इस मैच में पिच कैसी होगी. इस पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज कौन अपना रंग बिखेगा. किसको सबसे ज्यादा मदद मिलेगी. इस बारे में जानने के साथ-साथ हम आपको गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के टेस्ट रिकॉर्ड्स के बारे में भी आज बताने वाले हैं. 

पिच रिपोर्ट 

गाले इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां की पिच धीमी होने के चलते स्पिन स्पिन-फ्रेंडली भी मानी जाती है. ऐसा में इस पिच पर शुरुआत दिनों में बल्लेबाज और अंतिम दिनों में स्पिन गेंदबाज काफी ज्यादा हावी हो जाते हैं. इस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए मदद काफी कम है.

इस पिच पर इसलिए टॉस जीतकर टीमें पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेती हैं. इस मैदान की पिच पर शुरुआत में बल्लेबाजी अच्छी होती है. यहां शुरुआत में बाउंस एकसमान होता है. इसका फायदा बैटर्स उठाते हैं. इसके बात पिच पर असमतल उछाल होने लगाता है और रन बनाना मुश्किल हो जाता है.

यहां की पिच अंतिम के दिनों में जल्दी टूटने लगती है. ऐसे में गेंद तेजी से घूमती है. इस पिच पर शार्प टर्न देखने को मिलता है और स्पिनरों का दबदबा बढ़ जाता है. इस मैदान पर कम उछाल और धीमी गति के चलते तेज गेंदबाजों को ज्यादा फायदा मिल ही नहीं पाता है. 

कितना है इस पिच का औसत स्कोर?

इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 375 रन है. वहीं दूसरी पारी का औसत स्कोर 312 रन है. इस मैदान पर तीसरी पारी का औसत स्कोर 239 रन है, जबकि इस पिच पर चौथी पारी का औसत स्कोर सिर्फ 154 रन है. इन रिकॉर्ड्स के जरिए आप देख सकते हो कि, शुरुआती दिन और अंतिम दिनों में कितना फर्क है.

गाले के इन रिकॉर्ड्स पर भी डालें नजर

गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक कुल 49 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 26 मुकाबलों में जीत हासिल की है. वहीं पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को 16 मैचों में जीत नसीब हुई है. इस मैदान पर सबसे बड़ा टीम स्कोर 704/3 है, जो श्रीलंका ने आयरलैंड के खिलाफ बनाया था. वहीं यहां का सबसे छोटा टीम टोटल 73 रन है, जो दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था. इस मैदान पर सबसे बड़ा सफल रन चेज 344/6 है, जो पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच में हुआ था. यहां पर सबसे कम स्कोर जो डिफेंड हुआ है. वो 117 है, जो पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में हुआ था. 

भारत-श्रीलंका का टेस्ट स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी, सरफराज खान.

धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदाना, निशान मदुश्का, कामिंदु मेंडिस, दिनेश चंडीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका.

ये भी पढ़ें : Explainer: भारत-श्रीलंका मैच की पिच पर क्यों उठे सवाल? जानिए मुकाबले से पहले कैसे तैयार की जाती है 22 गज की पट्टी

IND vs SL 1st Test : बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मदद करेगी गाले स्टेडियम की पिच? जानिए कैसा है यहां पर टेस्ट मैचों का रिकॉर्ड





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button