Sport : IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया में हो सकती है 2 बड़े खिलाड़ियों की वापसी, सामने आया रिपोर्ट्स #INA

IND vs SL: भारतीय टीम अगले महीने अगस्त में श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए इसी सप्ताह टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया जाएगा. इससे पहले कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को शामिल किया जा सकता है. वहीं स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी इस टेस्ट सीरीज में वापसी हो सकती है.

श्रीलंका दौरे से बुमराह और जडेजा की हो सकती है टेस्ट टीम में वापसी

भारतीय टीम जल्द ही टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। अगले महीने अगस्त में टीम इंडिया श्रीलंका के दौरे पर जाएगी. यह टेस्ट सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम है, क्योंकि यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. ऐसे में टीम इंडिया पूरी तैयारी के साथ श्रीलंका दौरे पर जाएगी. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि इस टेस्ट सीरीज में रवींद्र जडेजा को मौका मिल सकता है. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह भी टीम का हिस्सा हो सकते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि इसी सप्ताह श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया जाएगा.

15 अगस्त से शुरू होगी भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज 

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी और 19 अगस्त तक चलेगी. पहला टेस्ट मैच गॉल के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त तक खेला जाएगा. यह टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जाएगा. यानी इस सीरीज के शुरू होने में बहुत ही कम समय बचा है. इसलिए जल्द ही इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया जाएगा. 

शुभमन गिल संभालेंगे टीम की कमान

श्रीलंका के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में भी टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के ही पास होगी. बता दें कि भारतीय टीम लंबे समय बाद टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरा करेगी. भारत ने अपने घर में तो श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन 2017 के बाद से टीम इंडिया ने श्रीलंका दौरे पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं खेली थी. पिछली बार विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका का 3-0 से ऐतिहासिक क्लीन स्वीप किया था.

यह भी पढ़ें:  हो जाओ टेंशन फ्री! स्टार स्पोर्ट्स या सोनी नहीं बल्कि इंडिया में इस चैनल पर LIVE देखें भारत-जिम्बाब्वे मैच

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया में हो सकती है 2 बड़े खिलाड़ियों की वापसी, सामने आया रिपोर्ट्स





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button