Sport : IND vs SL: कोलंबो में खेला जाएगा भारत बनाम श्रीलंका का दूसरा टेस्ट, जानें यहां कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड #INA

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज जारी है. सीरीज का पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रनों से हराकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करने के साथ WTC के लिए पॉइंट्स भी हासिल करना चाहेगी, वहीं मेजबान श्रीलंका की नजर वापसी पर होगी. तो चलिए जानते हैं कि कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में भारत और श्रीलंका का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है.
सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में कैसा है भारत बनाम श्रीलंका का हेड टू हेड टेस्ट रिकॉर्ड?
कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और श्रीलंका के बीच हेड टू हेड टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि मेजबान श्रीलंका 2 टेस्ट मैच जीतने में कामयाब रही है. वहीं 3 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. देखा जाए तो टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहतर है और श्रीलंका पर उसका पलड़ा भारी है.
पिछले बार टीम इंडिया ने यहां श्रीलंका को चटाई थी धूल
टीम इंडिया पिछले 11 साल से इस मैदान पर अजेय रहा है. टीम इंडिया ने कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए अपने पिछले दोनों मैचों में जीत दर्ज की है. भारत ने साल 2015 में इस मैदान पर श्रीलंका को हराया था. तब चेतेश्वर पुजारा के बेहतरीन शतक के दम पर टीम इंडिया ने 117 रनों से जीत हासिल की थी, जिसने भारत को श्रीलंका में 22 साल बाद टेस्ट सीरीज जिताने में मुख्य भूमिका निभाई थी.
इसके बाद साल 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस मैदान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. अगस्त 2017 में भारतीय टीम ने यहा. श्रीलंका को एक पारी और 53 रनों से मात दी थी.
IND vs SL: कोलंबो में खेला जाएगा भारत बनाम श्रीलंका का दूसरा टेस्ट, जानें यहां कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,