Sport : IND vs USA: अमेरिका के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11, जानिए संजू या ईशान किसे मिलेगा मौका? #INA

IND vs USA: भारतीय क्रिकेट फैंस का इंतजार आज से खत्म होने जा रहा है क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का धूम-धड़ाका 7 फरवरी से शुरू हो रहा है. इस वर्ल्ड कप के तीसरे मैच में भारत और यूएसए के बीच मुकाबला होने वाला है. इस मैच में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर किस प्लेइंग-11 के साथ मैदान पर उतरेंगे, ये देखना दिलचस्प होगा. लेकिन उससे पहले हम आपको यूएसए के खिलाफ भारत की प्लेइंग-11 कैसी हो सकती है, इस बारे में बताने वाले हैं.
इन बल्लेबाजों को मिलेगा प्लेइंग-11 में मौका
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में ईशान किशन को अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका दे सकते हैं. नंबर तीन पर टीम के लिए तिलक वर्मा खेलते हुए नजर आ सकते हैं. कप्तान सूर्या खुद नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे. नंबर पांच पर हार्दिक पांड्या, नंबर 6 पर शिवम दुबे और नंबर सात पर रिंकू सिंह बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं.
Action time 🥁
The ICC Men’s #T20WorldCup 2026 officially begins today 🤩
Buckle up for a month of non-stop action 🏏 pic.twitter.com/b3Vj3briEO
— BCCI (@BCCI) February 7, 2026
सूर्यकुमार यादव इन गेंदबाजों पर लगाएंगे दांव
इस मैच में 7 बल्लेबाजों के बाद टीम इंडिया 4 गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है. इन गेंदबाजों में दो स्पिनर और दो तेज गेंदबजों को मौका दिया जा सकता है. भारत के लिए अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती स्पिन का जिम्मा संभाल सकते हैं तो वहीं, पेस अटैक को जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह लीड करते हुए नजर आएंगे.
इस मैच में टीम इंडिया 8 नंबर तक बल्लेबाजी लेकर उतरना चाहेगी. हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे पेस गेंदबाजी में मदद करेंगे, जबकि स्पिन में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी टीम की एक दो ओवर मदद कर सकते हैं.
The #T20WorldCup is HERE with all the action getting underway from 11AM IST 🤩
Click the link . find out how . watch 👉 https://t.co/NPykWM7qqY pic.twitter.com/nUSGLP3KFF
— ICC (@ICC) February 7, 2026
यूएसए के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हर्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
ये भी पढ़ें : IND vs USA: आज भारत-अमेरिका के बीच होगा मैच, जानिए दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स
IND vs USA: अमेरिका के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11, जानिए संजू या ईशान किसे मिलेगा मौका?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









