Sport : IND vs WI: करुण नायर बाहर, तो RCB के खिलाड़ी की हो सकती है एंट्री, वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम पर आया अपडेट #INA

IND vs WI Test Series: 28 सितंबर को एशिया कप 2025 के समापन के बाद टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर ही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. 2 अक्टूबर को शृंखला की शुरुआत तय है जिसके लिए 23 या 24 सितंबर को टीम का ऐलान हो सकता है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है जिसके तहत करुण नायर (Karun Nair) को बाहर किया जा सकता है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू फ्रेंचाईजी के बल्लेबाज की एंट्री हो सकती है. 

करूण नायर पर गिर सकती है गाज 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बल्लेबाज करुण नायर को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चुने जाने की संभावना नहीं है. इंग्लैंड दौरे पर उन्हें टीम इंडिया में जगह दी गई थी, 8 साल बाद उनका कम्बैक हुआ. लेकिन अंग्रेजी सरजमीं पर करुण उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. उन्होंने 4 मैचों की 8 पारियों में 205 रन बनाए थे, जिसमें सिर्फ एक फिफ्टी शामिल थी. ऐसे में अब इस साधारण प्रदर्शन के चलते चयनकर्ता उन्हें बाहर कर सकते हैं. 

RCB के इस बल्लेबाज की इस हो सकती है एंट्री 

करुण नायर बाहर होंगे तो उनकी जगह भरने के लिए आईपीएल में आरसीबी की ओर से खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) को मौका मिल सकता है. हाल ही में उन्होंने इंडिया-ए की ओर से खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 281 गेंदों में 150 रन की पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और 5 छक्के देखने को मिले थे. लिहाजा हालिया फॉर्म के आधार पर उन्हें वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में मौका मिल सकता है. बता दें कि 25 वर्षीय बल्लेबाज ने भारत के लिए 2 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 90 रन बनाए हैं. 

इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह 

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोटिल होने के चलते ऋषभ पंत का खेलना नामुमकिन है. साथ ही जसप्रीत बुमराह को भी वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया जा सकता है. भारत की संभावित टीम आप नीचे देख सकते हैं. 

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल,देवदत्त पडिक्कल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, नारायण जगदीशन, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज.

यह भी पढ़ें – ASIA CUP 2025: अगर हुआ ऐसा, तो 28 सितंबर को एक बार फिर खेला जा सकता है भारत-पाकिस्तान मैच

यह भी पढ़ें – PAK vs SL: करो या मरो वाले मैच में क्या होगी पाकिस्तान और श्रीलंका की प्लेइंग XI? इन प्लेयर्स की होगी छुट्टी

यह भी पढ़ें – टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी अगला मैच, हेड टू हेड रिकॉर्ड में इस टीम का पलड़ा है भारी

 

IND vs WI: करुण नायर बाहर, तो RCB के खिलाड़ी की हो सकती है एंट्री, वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम पर आया अपडेट




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button