Sport : IND vs WI: तीसरे ही दिन दिल्ली टेस्ट जीत सकती है टीम इंडिया, वेस्टइंडीज के खिलाफ करना होगा बस ये काम #INA

IND vs WI: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. दूसरे दिन के खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 140 के स्कोर पर 4 विकेट खो दिए. ऐसे में अब हम आपको एक समीकरण के बारे में बताते हैं, जिसके हिसाब से तीसरे दिन ही भारतीय टीम इस मैच को अपने नाम कर सकती है.

दूसरे दिन वेस्टइंडीज ने 140 पर गंवाए 4 विकेट

वेस्टइंडीज के साथ खेला जा रहा दिल्ली टेस्ट मैच भारत की मुट्ठी में नजर आ रहा है. जहां, पहला दिन भारत के नाम रहा था, वहीं दूसरा दिन भी भारत के नाम ही रहा. पहले तो भारत ने 518 के स्कोर पर पारी घोषित की और फिर दूसरे दिन वेस्टइंडीज की टीम ने 140 रन के स्कोर पर ही 4 विकेट भी गंवा दिए. ऐसे में भारत के पास अभी भी 378 रनों की लीड है, जो वाकई एक बड़ी लीड है, जो भारत को इस मैच में आगे रख रही है.

300 रन के अंदर-अंदर समेटनी होगी पहली पारी

वेस्टइंडीज के 140 रन के स्कोर पर 4 विकेट गिर चुके हैं. अब खेल के तीसरे दिन भारत पूरी कोशिश करेगा की कैरेबियाई टीम की पहली पारी जल्दी से जल्दी समेटे और 300 रन के अंदर ही टीम को ऑलआउट कर दे. यदि ऐसा होता है, तो भारत तीसरे ही दिन मैच अपने नाम करने की ओर एक कदम बढ़ाएगा.

फॉलोऑन खिलाकर झटक ले विकेट्स

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की हालत भारतीय गेंदबाजों के सामने खराब ही दिख रही है. सीरीज में अब तक कोई कैरेबियाई बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया है, जो वाकई उनके लिए निराशाजनक है. ऐसे में अब टीम इंडिया हर हाल में वेस्टइंडीज को 300 रन के अंदर समेटकर उन्हें फॉलोऑन खिलाना चाहेगी. यदि ऐसा होता है, तो यकीनन कप्तान शुभमन गिल आक्रामक रवैया अपनाकर इस टीम को ऑलआउट कर एक बार फिर पारी से जीत दर्ज कर सकते हैं और मैच तीसरे दिन ही खत्म हो सकता है.

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया से खेलने के लिए तैयार है भारतीय टीम, हरमनप्रीत कौर ने बताया क्या होगा खास प्लान

ये भी पढ़ें: ‘मैं तो खेलना चाहता हूं लेकिन’, वनडे टीम से बाहर होने पर रवींद्र जडेजा ने तोड़ी चुप्पी, खोलकर रख दी सबकी पोल

IND vs WI: तीसरे ही दिन दिल्ली टेस्ट जीत सकती है टीम इंडिया, वेस्टइंडीज के खिलाफ करना होगा बस ये काम




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button