Sport : IND vs WI: टीम इंडिया की जर्सी पर चमका APOLLO TYRES का नाम, जानिए कितने में हुई डील #INA

IND vs WI 1st Test: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आज यानि 2 अक्टूबर से नए दौर की शुरुआत हो चुकी है. अहमदाबाद में टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही है. शुभमन गिल की कप्तानी में युवा भारतीय टीम एक लंबे अरसे के बाद घर पर रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर अश्विन के बिना खेल रही है. इस मैच की खास बात ये भी है कि टीम इंडिया पहली बार अपोलो टायर्स वाली जर्सी पहनकर मैदान में उतरी है. 

अपोलो टायर्स बने टीम इंडिया के जर्सी स्पॉन्सर 

अहमदाबाद टेस्ट शुरू होने से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान रवींद्र जडेजा की मौजूदगी में अपोलो टायर्स की जर्सी टीम इंडिया को सौंपी गई. अब से आपको भारतीय खिलाड़ियों की जर्सी पर अपोलो टायर्स का लोगो और नाम देखने को मिलने वाला है. 

देश में बेटिंग एप्स पर प्रतिबंध के बाद ड्रीम-11 को स्पॉन्सरशिप छोड़नी पड़ी थी. इसके बाद अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) की ओर से 579 करोड़ रुपये देकर साल 2028 तक डील कर ली है. यानि अगले ढाई साल तक अपोलो टायर्स भारतीय जर्सी पर नजर आएगा. इस बीच भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 और वर्ल्ड कप 2027 खेलना है. 

टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन 

बात मैच की करें तो, वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. लेकिन उनकी टीम मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह के आगे नहीं टिक पाई. पहली पारी में विंडीज बल्लेबाज संयुक्त रूप से सिर्फ 162 रन ही बना पाए. सिराज ने अपने कोटे के 14 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट लिए और सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए. उनके जोड़ीदार जसप्रीत बुमराह ने 14 ओवर में 42 रन खर्च किए और 3 बल्लेबाजों को चलता किया. कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर को क्रमश: 1 और 2 विकेट मिले.

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की अच्छी शुरुआत 

भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) और यशस्वी जायसवाल ने अच्छी शुरुआत दिला दी है. खबर लिखने तक भारतीय पारी के 14 ओवर हो चुके हैं. जिसमें दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 30 रन की साझेदारी की है. राहुल 44 गेंदों में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं तो यशस्वी ने 39 गेंदों में 8 रन बनाए हैं. 

यह भी पढ़ें – “खेल में राजनीति नहीं आनी चाहिए”, एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर बोले एबी डिविलियर्स, जानिए किसका दिया साथ

यह भी पढ़ें – आर अश्विन ने IPL से संन्यास लेकर की गलती? ILT20 में क्यों नहीं मिला कोई खरीदार, जानिए वजह

यह भी पढ़ें – बुमराह की ऐसी खतरनाक यॉर्कर नहीं देखी होगी, गेंद लगते ही कोसों दूर जाकर गिरा विकेट, वीडियो हुआ वायरल

IND vs WI: टीम इंडिया की जर्सी पर चमका APOLLO TYRES का नाम, जानिए कितने में हुई डील




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button