Sport : IND vs ZIM: मयंक यादव ने T20 इंटरनेशनल में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने सिर्फ तीसरे भारतीय #INA

IND vs ZIM: भारतीय युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ने करीब 2 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करते ही पहली है गेंद पर आउट कर बड़ा कीर्तिमान बना दिया है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच हरारे के स्पोर्ट क्लब में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहला ओवर मयंक यादव को डालने के दिया. मयंक यादव ने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. मयंक पहली गेंद पर विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.
T20I मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बने मयंक यादव
मयंक यादव टी20 इंटरनेशनल मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. मयंक ने जिम्बाब्वे की पारी की पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट आउट किया. इससे पहले यह कारनामा सिर्फ 2 भारतीय गेंदबाजों ने किया था. टी20 वर्ल्ड कप 2024 (नासाउ) में अर्शदीप सिंह ने USA के शयान जहांगीर को मैच की पहली गेंद पर आउट किया था. इसके बाद, एशिया कप 2025 (दुबई) में हार्दिक पंड्या ने पाकिस्तान के सैम अयूब को मैच की पहली गेंद पर आउट करने का कारनाम किया था. अब मयंक यादव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2026 में इस कीर्तिमान को बनाया है.
T20 इंटरनेशनल मैच में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
- अर्शदीप सिंह – शयान जहांगीर (यूएसए) को आउट किया, नासाउ, टी20 वर्ल्ड कप 2024
- हार्दिक पंड्या – सैम अयूब (पाकिस्तान) को आउट किया, दुबई, एशिया कप 2025
- मयंक यादव – ब्रायन बेनेट (जिम्बाब्वे) को आउट किया, हरारे, 2026
IND vs ZIM: मयंक यादव ने T20 इंटरनेशनल में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने सिर्फ तीसरे भारतीय
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,