Sport : IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर जीती वनडे सीरीज, जॉर्जिया वॉल ने ठोका तूफानी शतक #INA

IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया ने भारत की महिला क्रिकेट टीम को तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे मैच में 5 विकेट से हार दिया है. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज को भी अपने नाम कर लिया है. कंगारू टीम के लिए जॉर्जिया वॉल ने शानदार शतकीय पारी खेली. तो वहीं पीवी लिचफील्ड ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस तीन मैचों की सीरीज को भारत 2-0 से गंवा चुका है.
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 विकेट से हराया
होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 251 रन बनाए. इस लक्ष्य का पीछा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने 36.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 152 रन बनाकर 83 बॉल बाकी रहते हुए 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया.
Georgia Voll and Phoebe Litchfield did all the damage in a rampant win in Hobart. #AUSvIND pic.twitter.com/qcc3YlrlHo
— cricket.com.au (@cricketcomau) February 27, 2026
पीवी लिचफील्ड ने खेली तूफानी पारी
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत से मिले 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए क्रीज पर एलिसा हीली और पीवी लिचफील्ड आईं. हीली 6 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गईं. उन्हें काश्वी गौतम ने बोल्ड कर दिया. इसके बाद लिचफील्ड ने जॉर्जिया वॉल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 94 बॉल में 119 रनों की साझेदारी की. लिचफील्ड ने टीम के लिए 62 बॉल में 11 चौके और 1 छक्के के साथ 80 रनों की पारी खेली.
Kranti Gaud stared down Phoebe Litchfield after bowling the in-form Aussie star. @nrmainsurance | #PlayoftheDay | #AUSvIND pic.twitter.com/ujw8Ida6Lm
— cricket.com.au (@cricketcomau) February 27, 2026
जॉर्जिया वॉल ने लगाया शानदार शतक
लिचफील्ड के अलावा टीम के लिए जॉर्जिया वॉल ने शानदार शतकीय पारी खेली. वॉल ने 82 बॉल में 13 चौके और 1 छक्के के साथ 101 रनों की शतकीय पारी खेली. उन्हें काश्वी गौतम ने श्री चरणी के हाथों कैच आउट कराया. टीम के लिए बैथ मूनी ने 31, एनाबेल सदरलैंड ने 10 और एश्ले गार्डनर ने 19 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. भारत के लिए काश्वी गौतम और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि क्रांति गौड़ ने 1 विकेट हासिल किया.
Georgia Voll had us all nervous on 99 😅
She’s got her second ODI ton 👏 #AUSvIND pic.twitter.com/eP41Tfx5Qp
— cricket.com.au (@cricketcomau) February 27, 2026
प्रतिका और हरमनप्रीत ने लगाए अर्धशतक
इससे पहले भारत के लिए प्रतिका रावल और हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतक लगाए. भारत के लिए प्रतिका रावल ने 76 बॉल में 6 चौकों की मदद से अपने 50 रन पूरे कर वनडे करियर का 8वां अर्धशतक लगाया. उन्होंने 52 रनों की पारी खेली. हरमनप्रीत कौर ने 66 बॉल में 2 चौके और 1 छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया. और 54 रनों की पारी खेली. टीम के लिए स्मृति मधाना ने 31 रनों की योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर और अलाना किंग ने 2-2 विकेट चटकाए.
ये भी पढ़ें : क्या टीम इंडिया में होगी जम्मू कश्मीर के Auqib Nabi की एंट्री, दिग्गज ने बीसीसीआई और चयनकर्ताओं से की लगाई गुहार
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर जीती वनडे सीरीज, जॉर्जिया वॉल ने ठोका तूफानी शतक
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







