Sport : भारत-पाकिस्तान मैच में कौन-कौन से अंपायर्स होंगे? नाम आ गए हैं सामने #INA

IND vs PAK Match Officials: 9 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. इस हाईवोल्टेज मुकाबले का सभी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच भारत-पाक मैच के मैच ऑफिशियल्स के नामों का ऐलान हो गया है. आइए जानते हैं कि इस मैच में अंपायर के रूप में कौन-कौन हिस्सा लेगा और मैच रैफरी कौन होगा.
भारत-पाकिस्तान मैच ऑफिशियल्स के नामों का ऐलान
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले हाईवोल्टेज मैच में हिस्सा लेने वाले ऑफिशियल्स के नाम सामने आ गए हैं. इस मैच में ऑनफील्ड अंपायर रुचिरा पल्लियागुरुगे और मसूदुर रहमान होंगे. टीवी अंपायर – अहमद पाकतीन, फॉर्थ अंपायर- इजातुल्लाह सफी, मैच रेफरी- एंडी पाइक्रॉफ्ट होंगे. ये जानकारी सोशल मीडिया पर चल रही रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आई है.
🚨 MATCH OFFICIALS FOR INDIA vs PAKISTAN MATCH 🚨 [Gaurav Gupta from TOI]
On-field – Ruchira Palliyaguruge & Masudur Rahman
TV Umpire – Ahmad Pakteen
Fourth Umpire – Izatullah Safi
Match Referee – Andy Pycroft pic.twitter.com/cZoZjfxrul— Johns. (@CricCrazyJohns) September 8, 2025
IND vs PAK Head . Head
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 13 टी-20 मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 10 मैच जीते हैं, तो वहीं 3 बार पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है. देखा जा सकता है कि हेड टू हेड पूरी तरह से टीम इंडिया के पक्ष में है. एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का 19 बार आमना-सामना हुआ है. इस दौरान भारत ने 10 मैच जीते हैं और 6 मैच पाकिस्तान ने भी जीते हैं. ये आंकड़े पूरी तरह से भारत के पक्ष में हैं.
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारतीय क्रिकेट टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह
पाकिस्तान क्रिकेट टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफियान मोकिम
ये भी पढ़ें: BCCI और IPL सैलरी के अलावा इन तरीकों से कमाई करते हैं शुभमन गिल, नेट वर्थ है इतनी
ये भी पढ़ें: टी-20 इंटरनेशनल में एकमात्र भारतीय गेंदबाज ले पाया है हैट्रिक, क्या उसका नाम जानते हैं आप?
भारत-पाकिस्तान मैच में कौन-कौन से अंपायर्स होंगे? नाम आ गए हैं सामने
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












