Sport : भारतीय स्टार गेंदबाज क्रांति गौड़ ने रचा इतिहास, लॉड्स में 5 विकेट हॉल और POTM जीतने वाली बनीं दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी #INA

IND W vs ENG W: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नया इतिहास लिखा है. भारतीय टीम अब लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीतने वाली दुनिया की पहली महिला टीम बन गई है. वहीं इस मैच में भारतीय स्टार तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने दोनों पारियों में 7 विकेट लेकर इतिहास रचा है. इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र 4 दिवसीय टेस्ट की पहली पारी में क्रांति गौड़ ने 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया. इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 2 विकेट चटकाए. उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड मिला.
लॉड्स में क्रांति गौड़ का ऐतिहासिक 5 विकेट हॉल
लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में क्रांति गौड़ ने पहले दिन के आखिरी समय में टैमी ब्यूमोंट को चलता किया था. इसके बाद उन्होंने माया बुशियर, ऐलिस कैप्सी और नैट साइवर-ब्रंट को चलता किया. फिर एमी जोन्स के रूप में क्रांति गौड़ ने अपना पांचवां विकेट लेने का कारनामा किया. इसी के साथ क्रांति गौड़ लॉर्ड्स में टेस्ट में 5 विकेट हॉल लेने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बनीं. लॉर्ड्स के इतिहास में महिला टेस्ट क्रिकेट में पहला 5 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड क्रांति गौड़ के नाम लिखा गया. उन्होंने लॉर्ड्स का ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम लिखवाया है
– Won the Test match.
– First Women . take five wicket haul.
– First Women . take POTM award.KRANTI GAUD – THE HISTORY MAKER AT LORD’S 😍 pic.twitter.com/NmqgLetxiG
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 13, 2026
Kranti Gaud is a superstar 💥 pic.twitter.com/voLfaF3L0D
— Cricbuzz (@cricbuzz) July 13, 2026
भारतीय स्टार गेंदबाज क्रांति गौड़ ने रचा इतिहास, लॉड्स में 5 विकेट हॉल और POTM जीतने वाली बनीं दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,