Sport : इस साल के आखिरी में नेपाल का दौरा करेगी भारतीय टीम, T20 सीरीज के शेड्यूल का हुआ ऐलान #INA

India vs Nepal: भारतीय टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर टी20I सीरीज खेल रही है. इसी बीच भारतीय टीम का नेपाल दौरे के लिए ऐलान हुआ है. इंडिया ए की टीम इसी साल के आखिरी यानी दिसंबर में नेपाल के दौरे पर जाएगी, जहां 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल ने 10 जुलाई को इस बात की जानकारी दी कि दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज की पुष्टि एडिनबर्ग में हुई ICC की सालाना कॉन्फ्रेंस के दौरान, बीसीसीआई और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल के अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद की गई.
9 दिसंबर को खेला जाएगा पहला टी20
भारत और नेपाल के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज दिसंबर से शुरुआत में होगा. सीरीज का पहला टी20 मैच 9 दिसंबर को खेला जाएगा. जबकि दूसरा टी20 मैच 11 दिसंबर और तीसरा टी20 मैच 13 दिसंबर को खेला जाएगा. सीरीज के सभी मुकाबले कीर्तिपुर स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे. इंडिया ए में युवा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा, जो आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते हैं. अगर ये खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें टीम इंडिया में भी जल्दी मौका मिल सकता है.
🇳🇵🤝🇮🇳 A blockbuster series awaits!
Nepal will host India A in a three-match T20 Series at the TU International Cricket Ground, Kirtipur
The series was confirmed following a meeting held during the ICC Conference in Scotland between CAN President Chatur Bahadur Chand, CAN… pic.twitter.com/ykYFW986et
— CAN (@CricketNep) July 10, 2026
भारत में आकर बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी कर चुकी नेपाल की टीम
नेपाल की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियों के लिए गुजरात और बड़ौदा की घरेलू टीमों के साथ मिलकर एक ट्राई सीरीज खेली थी. इसके अलावा, नेपाल की टीम ने बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में जमकर पसीना बहाया था. वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी के लिए नेपाल की टीम ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कुछ प्रैक्टिस मैच भी खेले थे. इतना ही नहीं, इसके बाद क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 की तैयारी के लिए भी नेपाल की टीम ने बीसीसीआई के CoE में प्रैक्टिस किया था.
T20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल ने स्कॉटलैंड को दी थी मात
नेपाल की टीम ने पिछले दोनों टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में नेपाल की टीम को एक भी मैच में जीत नहीं मिली थी, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल की टीम ने कुछ मैचों में शानदार खेल दिखाया और एक में जीत दर्ज करने में कामयाब रही. नेपाल ने स्कॉटलैंड को बुरी तरह हरा दिया. इतना ही नहीं, इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को नेपाल ने लगभग हार का मुंह दिखा दिया था. ऐसा लगा था कि नेपाल बड़ा उलटफेर कर देगी, लेकिन नेपाल को सिर्फ 4 रन से हार का सामना करना पड़ा था.
यह भी पढ़ें: IND W vs ENG W: लॉड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने से चूकीं स्मृति मंधाना, फिर भी बना गईं ये बड़ा कीर्तिमान
T20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल ने दिखाया था अच्छा खेल
आखिरी ओवर में नेपाल को जीत के लिए 10 रनों की दरकार थी. सैम करन ने आखिरी ओवर डाली और शानदार गेंदबाजी की. उनकी बेहद सटीक यॉर्कर गेंद को नेपाल की टीम समझ नहीं पाई. नेपाल को आखिरी गेंद पर 6 रनों की जरूरत थी, लेकिन नेपाल के बल्लेबाज आखिरी गेंद पर छक्के लगाकर जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके और टीम को 4 रन से हार का सामना करना पड़ा.
यह भी पढ़ें: Explainer: अगर ऐसा हुआ तो भारत का ओलंपिक में क्रिकेट खेलने का सपना हो सकता है चकनाचूर, जानें इसके पीछे का पूरा गणित
इस साल के आखिरी में नेपाल का दौरा करेगी भारतीय टीम, T20 सीरीज के शेड्यूल का हुआ ऐलान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,