Sport : टी-20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनकौर कप्तान, स्मृति मंधाना उपकप्तान #INA

Indian Womens Team Announced For Upcoming T20I Series: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इसी महीने श्रीलंका के साथ 5 मैचों की टी-20 आई सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है. टीम की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना उनकी डिप्टी होंगी. स्क्वाड में कुछ युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है, जिन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया था. आइए आपको बताते हैं टीम में कौन-कौन से खिलाड़ियों को मौका मिला है.

टीम इंडिया का हो चुका है ऐलान

श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में जी. कमलिनी और वैष्णवी शर्मा, जो भारत की अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थीं, उन्हें 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. इन प्लेयर्स को सीनियर भारतीय टीम में पहली बार मौका मिला है. जबकि जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, हरलीन देयोल, अमनजोत कौर भी इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का हिस्सा हैं.

ऐसी है भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, हरलीन देयोल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्री चरणानी, वैष्णवी शर्मा.

भारत-श्रीलंका टी-20 सीरीज का शेड्यूल

भारत और श्रीलंका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला टी-20 मैच 21 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला 23 दिसंबर को सेम वेन्यू पर खेला जाएगा. जबकि आखिरी के 3 मैच क्रमश: 26 दिसंबर, 28 दिसंबर और 30 दिसंबर को तिरुवंतपुरम में खेले जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Shubman Gill:T20I में लगातार फ्लॉप हो रहे हैं शुभमन गिल, पिछली 14 पारियों में रहा है ऐसा प्रदर्शन

टी-20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनकौर कप्तान, स्मृति मंधाना उपकप्तान




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button