Sport : भारतीय महिला टीम लगातार दूसरी बार बनी कबड्डी वर्ल्ड कप चैंपियन, PM मोदी ने तारीफ में कही ये बात #INA

Indian Womens Kabaddi Team: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ढाका में खेले गए फाइनल में चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीत लिया है. भारत ने लगातार दूसरी बार कबड्डी वर्ल्ड कप चैंपियन बना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है. भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाया और विजयरथ पर सवार होते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. इसके बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में ईरान को 33-21 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.
भारतीय महिला कबड्डी टीम की हो रही जमकर तारीफ
चीनी ताइपे की टीम ने भी बिना कोई मैच हारे फाइनल में पहुंची थी. उन्होंने सेमीफाइनल में मेजबान बांग्लादेश को 25-18 से हराया था. महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 में कुल 11 टीमों ने हिस्सा लिया था, लेकिन भारतीय महिला टीम ने सभी को पछाड़ वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया.
भारतीय महिला टीम (Indian Women Kabaddi Team) के इस शानदार प्रदर्शन की हर तरफ तारीफ हो रही है. प्रो कबड्डी लीग में पुनेरी पलटन के कोच और पूर्व भारतीय कप्तान अजय ठाकुर ने भी भारतीय महिला टीम की तारीफ की. वहीं वहीं हरियाणा स्टीलर्स के कोच मनप्रीत सिंह ने भी टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई दी.
पीएम मोदी भारतीय महिला कबड्डी टीम को दी बधाई
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय महिला कबड्डी टीम को वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा, “कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 जीतकर पूरे देश का मान बढ़ाने के लिए हमारी महिला कबड्डी टीम को बधाई. खिलाड़ियों ने अद्भुत धैर्य, प्रतिभा और समर्पण का परिचय दिया है. यह जीत अनगिनत युवाओं को कबड्डी के खेल में आगे बढ़ने, बड़े सपने देखने और बड़े लक्ष्य देखने के लिए प्रेरित करेगी.”
Congratulations . our Indian Women’s Kabaddi Team for making the nation proud by winning the Kabaddi World Cup 2025! They have showcased outstanding grit, skills and dedication. Their victory will inspire countless youngsters . pursue Kabaddi, dream bigger and aim higher. pic.twitter.com/XRM8J2I2h0
— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2025
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 Schedule: 25 नवंबर को इतने बजे किया जाएगा टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल का ऐलान, रोहित शर्मा रहेंगे मौजूद
भारतीय महिला टीम लगातार दूसरी बार बनी कबड्डी वर्ल्ड कप चैंपियन, PM मोदी ने तारीफ में कही ये बात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










