Sport : भारत के तूफानी बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल होने के बाद हुए रिटायर्ड हर्ट, जानिए कितनी गंभीर है उनकी इंजरी? #INA

Rishabh Pant Retired Hurt : भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. आज से यानी 23 अगस्त (रविवार) से भारत और श्रीलंका के बीज खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हुई. कोलंबो के सिहंली क्रिकेट स्टेडियम में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया. इसके बाद भारतीय पारी के दौरान टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो गए हैं. वो चोट के बाद मैदान से रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लोट गए.

ऋषभ पंत को कैसे लगी चोट 

ऋषभ पंत को कलाई पर चोट लगी है. उनका अंगूठा भी बुरी तरह से घायल हो गया है. इसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर जाने के लिए मजबूर होने पड़ गया. ड्रेसिंग रूम वापस लौटने से पहले ऋषभ पंत ने 15 बॉलों का सामना किया और सिर्फ 3 रन बनाए. उनकी इंजरी पर अभी तक टीम इंडिया या फिर बीसीसीआई की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

ऋषभ पंत रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे पवेलियन

भारतीय पारी के 58वें ओवर की दूसरी ही गेंद पंत को चोटिल कर गई. लाहिरू कुमारा ने शॉर्ट बॉल मारी और ऋषभ पंत पुल करने गए, लेकिन बॉल उनके ग्लव कर पाए. इसके बाद पंत को तुरंत तकलीफ होने लगी. ऐसा लगा कि उनकी कलाई की हड्डी पर चोट लगी है. इसके बाद मैदान पर फिजियो आए और उन्होंने पंत की सूजन रोकने के लिए आइस पैक लगाया. पंत की कलाई पर थोड़ी देर के लिए टेप लगाया गया और फिर उसे हटा दिया गया. इसके बाद अंपायर ने उनसे बात की और पंत को रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर जाना पड़ा. उनकी जगह रवींद्र जडेजा आए. 

इस मुकाबले की बात करें तो, भारतीय क्रिकेट टीम अब तक 72 ओवर में 3 विकेट खोकर 270 रन बना चुकी है. इंडियन क्रिकेट टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने 53 बॉल में 9 चौकों के साथ 45 रनों की पारी खेली. उनका साथ केएल राहुल ने दिया, जिन्होंने 33 बॉल में 2 चौके और 1 छक्के के साथ 18 रनों की पारी खेली. इ दोनों के अलावा शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाया. 

शुभमन गिल ने 108 बॉल में 6 चौकों के साथ 50 रनों की पारी खेली. भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल शतक लगा चुके हैं. उन्होंने अब तक 184 बॉल में 111 रन बना दिए हैं. उन्होंने इस पारी के दौरान 12 चौके भी लगाए हैं. उनके अलावा रविंद्र जडेजा अब तक 54 बॉल में 4 चौकों के साथ 31 रन भी बना चुके हैं. 

श्रीलंका की ओर से आसिथा फर्नाडो ने यशस्वी जायसवाल का विकेट लिया. वहीं केएल राहुल को लहिरू कुमारा ने आउट किया. शुभमन गिल को आसिथा फर्नाडो ने निरोशन डिकवेला के हाथों कैच आउट कराया. अब टीम इंडिया के पास 300 से ऊपर अपना स्कोर खड़ा करने का मौका होगा. टीम के लिए अभी ध्रुव जुरेल, मानव सुथार और सारांश जैन जैसे बल्लेबाजों का आना बाकी है, जो घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें : करियर खत्म! भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का ऐलान, टीम इंडिया के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 में मचा चुका है धमाल

भारत के तूफानी बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल होने के बाद हुए रिटायर्ड हर्ट, जानिए कितनी गंभीर है उनकी इंजरी?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button