Sport : INDW VS BANW: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, बांग्लादेश पहले करेगा गेंदबाजी #INA

INDW VS BANW Toss Update: एशियन गेम्स 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में जब टॉस के लिए सिक्का उछला, तो भारत के पक्ष में गिरा. जहां, टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, अब बांग्लादेश की टीम पहले गेंदबाजी करने मैदान पर उतरेगी.

भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर हरमनप्रीत कौर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. अब बांग्लादेश की टीम पहले गेंदबाजी करेगी. इस मैच में टीम इंडिया पूरी कोशिश करेगी कि वह बोर्ड पर बड़ा स्कोर लगाए और ताकि वह सेमीफाइनल मैच में जीत सुनिश्चित करके फाइनल में जगह बना सके.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 25 T20I मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 22 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश की टीम सिर्फ 3 मैच ही जीत पाई है. हेड टू हेड रिकॉर्ड पूरी तरह से भारतीय टीम के पक्ष में झुका हुआ नजर आ रहा है. ऐसे में इस मैच में एक बार फिर हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी के जीतने की उम्मीद है.

कहां लाइव देख सकेंगे मैच?

एशियन गेम्स 2026 में भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network के चैनलों पर किया जाएगा, जबकि मोबाइल और ऑनलाइन दर्शक इसे SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख सकेंगे. मुकाबला सुबह 10:30 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होगा.

बताते चलें, पहला सेमीफाइनल मैच श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला गया. उस मैच में श्रीलंकाई टीम ने शानदार खेल दिखाया और 178 रनों के लक्ष्य को 13 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया और 8 विकेट से जीत अपने नाम कर ली. नतीजन, श्रीलंका की टीम फाइनल मैच में पहुंच चुकी है और अब देखने वाली बात होगी कि फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम कौन सी होगी.

ऐसी हैं आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-11

बांग्लादेश महिला : दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्टोरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, शर्मिन अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून

भारत महिला: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़

ऐसी हैं भारत और बांग्लादेश की टीमें

भारतीय महिला टीम: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव

बांग्लादेश महिला टीम: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, शर्मिन अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, सुल्ताना खातून, मारूफा अख्तर, रितु मोनी, सरमिन सुल्ताना, शंजीदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिस्ना

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 में आया भारत का पहला मेडल, भारत की बेटियों ने शूटिंग में सिल्वर मेडल के साथ खोला खाता

INDW VS BANW: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, बांग्लादेश पहले करेगा गेंदबाजी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button