Sport : INDW vs SLW: कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टी-20? नोट कर लीजिए डेट और टाइम #INA

INDW vs SLW : भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ली. अब दूसरे मैच में भी हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया जीत दर्ज करके सीरीज पर अपनी पकड़ को मजबूत बनाना चाहेगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि दूसरा मुकाबला कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा.
कितनी तारीख को खेला जाएगा दूसरा टी-20?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी-20 मैच 23 दिसंबर, मंगलवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा.
कहां देख सकेंगे दूसरा टी-20?
INDW vs SLW के बीच दूसरा टी20 मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा. इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर आएगी.
कहां FREE में देख सकेंगे मैच?
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी-20 मैच आप मुफ्त में अपने मोबाइल और लैपटॉप पर देख सकते हैं. इसके लिए क्रिकेट फैंस को अपने फोन में जियो हॉट स्टार ऐप डाउनलोड करना होगा.
Clinical Jem chase 💎
That maiden T20I wicket feeling ⚡️
Family’s support ❤️Kranti Gaud & Vaishnavi Sharma sum up #TeamIndia‘s opening win of the series 👌👌 – By @mihirlee_58 #INDvSL | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/IFZZzt3RHd
— BCCI Women (@BCCIWomen) December 22, 2025
8 विकेट से भारत ने जीता था पहला टी-20
विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर आई. लंकाई टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 121 रन बोर्ड पर लगाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 15वें ओवर में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य हासिल किया और 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.
ये भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी उस टूर्नामेंट में खेलेंगे, जिसमें रोहित-विराट भी ले रहे हैं हिस्सा? नोट कर लीजिए शेड्यूल
INDW vs SLW: कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टी-20? नोट कर लीजिए डेट और टाइम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












