Sport : IPL 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने लॉन्च की नई जर्सी, दिखाया खूबसूरत नजारा, देखें . #INA
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज होने में अभी कुछ वक्त है, लेकिन सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. इसी बीच राजस्थान रॉयल्स ने अपनी नई जर्सी लांच कर दी है. राजस्थान रॉयल्स ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया है, जिसनें नई जर्सी नजर आ रही है. हालांकि, जर्सी में बहुत कुछ बदलाव नहीं किया गया है. फ्रेंचाइजी का कहना है कि इस नई जर्सी में राजस्थान के कण-कण के इतिहास की झलक देखने को मिलेगी.
राजस्थान रॉयल्स के वीडियो में दिखे बड़े नाम
राजस्थान रॉयल्स के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में टीम के नए हेड कोच राहुल द्रविड़ भी नई जर्सी में दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा अपने पुराने खिलाड़ी शेन वॉर्न, शेन वॉटसन, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर और रविचंद्रन अश्विन का भी नाम उन्होंने अपनी नई जर्सी के लॉन्च वीडियो में दिखाया गया है. बहरहाल सोशल मीडिया पर राजस्थान रॉयल्स का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Designed in Rajasthan, For Rajasthan. The Pink of 2025 is here. 🔥💗 pic.twitter.com/1yADw3zcqY
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) January 29, 2025
राजस्थान रॉयल्स की नजर दूसरे खिताब पर होगी
IPL 2024 में संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम का शानदार प्रदर्शन रहा था, लेकिन टीम खिताब जीतने में नाकाम रही. अब आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की टीम की नजर अपने दूसरे खिताब जीतने पर होगी. गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2008 का यानी पहले सीजन का ही खिताब अपने नाम किया था. तब राजस्थान रॉयल्स ने शेन वॉर्न की कप्तानी में चैंपियन बनी थी, लेकिन उसके बाद से टीम को अपनी दूसरी टाइटल का इंतजार है.
IPL 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड-
संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, वानिंदु हसरंगा, आकाश मढवाल, कुमार कार्तिकेय, नीतीश राणा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, युद्धवीर चरक, फज़लहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी.
यह भी पढ़ें: SL vs AUS: उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ का शतक, गाले टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंची ऑस्ट्रेलिया
यह भी पढ़ें: IPL 2025: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स के लिए खेलने को उत्साहित है ये युवा ऑलराउंडर, कही ये बात
IPL 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने लॉन्च की नई जर्सी, दिखाया खूबसूरत नजारा, देखें .
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












